How to make Dahi Soya chukauni: तपती गर्मी में दही डालकर बनाएं 'सोया चुकौनी', शरीर रहेगा ठंडा, जाने बनाने के तारीका

गर्मियों में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए 'दही सोया चुकौनी' एक बेहतरीन शाकाहारी डिश है. सोयाबीन, ताजी सब्जियों, दही और खास मसालों से तैयार यह पारंपरिक नेपाली डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पेट को ठंडा भी रखती है. इसलिए गर्मियों में इसे आप लंच या स्नैक्स में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
सोयोबीन में प्रोटीन पनीर-अंडे से ज्यादा होता है. (PHOTO:AI) सोयोबीन में प्रोटीन पनीर-अंडे से ज्यादा होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

How to make Dahi Soya chukauni: प्रोटीन का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में अंडा, चिकन और पनीर का नाम सबसे पहले आता है, जबकि सोयाबीन प्रोटीन का पावरहाउस है. अगर आप गर्मी में कुछ अच्छा और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो आप दही वाली सोया चुकौनी ट्राई कर सकते हैं. यह एक फेमस नेपाली डिश है, जिसे खासतौर पर वहां के लोग साइड डिश या स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा सोया चुकौनी चावल और रोटी के साथ भी मजेदार लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है. 

Advertisement

यह रेसिपी सोयाबीन, मसालों और ताजी सब्जियों से तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब और हेल्दी बन जाता है. प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन से बनी यह डिश शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो नॉनवेज नहीं खाते हैं. 

घर पर कैसे बनाएं दही सोया चुकौनी ?

सोयाबीन और दही से बनने वाली यह डिश जितनी टेस्टी होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है. आइए आपको दही सोया चुकौनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.

सोया चुकौनी बनाने के लिए लीजिए ये इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप सोयाबीन (भिगोया हुआ)
  • 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • नमक 

दही सोया चुकौनी बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले एक गैस पर पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें सोयाबीन को उबाल लें.
  2. सोयाबीन का पानी निकालकर उसे एक बड़े कटोरे में रख दें.
  3. गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर मिलाएं. 
  4. फिर इस मसाले में सोयाबीन डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  5. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
  6. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह सभी को मिक्स कर लें.
  7. अब इस मिक्सर में सरसों का तेल डालें.
  8. जब ये तैयार हो जाए तो आप कटोरी में दही लें और उसमें इस मसाले को मिला दें.
  9. दही का पेस्ट तैयार करने के बाद इसे सोयाबीन के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  10. आपका दही सोया चुकौनी तैयार है और इसे आप चावलों के साथ सर्व करें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »