French Fries Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज, नोट करें बनाने का आसान तरीका
French Fries Recipe: फ्रेंच फ्राइज काफी टेस्टी स्नैक है जो बच्चे हों या बड़े सबको पसंद आता है. आज हम आपको घर पर बाजार जैसा क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से शाम की चाय के साथ तैयार कर सकते हैं.
Advertisement
आलू से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज (Photo-ITG)
French Fries Recipe: फ्रेंच फ्राइज एक ऐसा स्नैक है, जिसे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बड़े चाव से खाते हैं. बाहर जाते ही लोग अक्सर इसे रेस्टोरेंट या कैफे में ऑर्डर करना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि घर पर बाजार जैसी कुरकुरी और टेस्टी फ्रेंच फ्राइज बनाना मुश्किल है. लेकिन ऐसा नहीं है.
आप चाहें तो बेहद आसानी से घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज तैयार कर सकते हैं बस आपको इसे बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसी कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज कैसे बना सकते हैं और इसे बनान के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
250 ग्राम आलू
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार चाट मसाला
तलने के लिए तेल
क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज कैसे बनाते हैं?
क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर लंबी और पतली स्टिक के आकार में काट लें. चाहें तो इन्हें थोड़ा मोटा भी रख सकते हैं.
अब एक बर्तन में लगभग 4 कप पानी उबालें और उसमें थोड़ा नमक डाल दें.
उबलते पानी में कटे हुए आलू डालें. पानी में दोबारा उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और आलू को 5-6 मिनट तक उसी पानी में रहने दें.
अब आलू का पानी छान लें और उन्हें टिश्यू पेपर या साफ सूती कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें. आलू में नमी नहीं रहनी चाहिए, तभी फ्राइज़ ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
कड़ाही में तेल गर्म करें और आलू को बैच में मीडियम आंच पर हल्का फ्राई करें. इस समय इन्हें पूरी तरह सुनहरा नहीं करना है.
हल्के फ्राई किए हुए आलू निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें और कुछ मिनट ठंडा होने दें.
सर्व करने से ठीक पहले तेल को तेज गर्म करें और आलू को दोबारा गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तल लें.
तैयार फ्रेंच फ्राइज़ पर नमक और चाट मसाला छिड़कें और गर्मागर्म टमाटर सॉस या अपनी पसंदीदा डिप के साथ परोसें.
फ्रेंच फ्राइज को ज्यादा क्रिस्पी बनाने के टिप्स
आलू काटने के बाद उन्हें नमक वाले गर्म पानी में जरूर डालें.
तलने से पहले आलू को अच्छी तरह सुखा लें.
फ्राइज को दो बार तलने से वे बाहर से ज्यादा कुरकुरे और अंदर से मुलायम बनते हैं.
हमेशा बैच में फ्राई करें, एक साथ ज्यादा आलू डालने से फ्राइज क्रिस्पी नहीं बनते.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क