Kanda Chokha Recipe: बिहारी कंदा चोखा का स्वाद है लाजवाब, गरमा-गरम दाल-चावल के साथ जरूर करें ट्राई

Kanda Chokha Recipe: बड़ी अरबी, जिसे कंदा भी कहते हैं, से बनने वाली डिश काफी टेस्टी होती है. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में कंदा चोखा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप गरमा-गरम दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Advertisement
बड़ी अरबी का चटपटा कंदा चोखा (Photo- ITG) बड़ी अरबी का चटपटा कंदा चोखा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

Kanda Chokha Recipe: बिहार का खाना अपने देसी स्वाद और खास अंदाज के लिए जाना जाता है. यहां की कई ऐसी पारंपरिक डिश हैं, जिनका स्वाद आज भी लोगों को खूब पसंद आता है. चोखा भी बिहार के फेमस व्यंजनों में से एक है. आमतौर पर आपने आलू, बैंगन या टमाटर का चोखा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी बड़ी अरबी (कंदा) का चोखा ट्राई किया है. इसे अरबी भरता भी कहा जाता है.

Advertisement

भुनी हुई अरबी में लहसुन, हरी मिर्च और सरसों का तेल मिलाकर तैयार किया जाने वाला यह चोखा काफी टेस्टी और चटपटा होता है. खास बात यह है कि इसे आप बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम दाल-चावल, रोटी, पराठे के साथ यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगता है. आइए जानते हैं कि बड़ी अरबी का चोखा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

500 ग्राम बड़ी अरबी (कंदा)
1-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
4-5 कलियां लहसुन
2-3 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
1-2 छोटी चम्मच नींबू का रस या सरसों का पेस्ट
2 बारीक कटे हुए प्याज (ऑप्शनल)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

कंदा चोखा कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले बड़ी अरबी को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद इसे हल्की आंच पर भूनें. आप अरबी को सीधे गैस की आंच पर, तवे पर या ओवन में भी रोस्ट कर सकते हैं. इसे तब तक भूनें, जब तक इसका बाहरी हिस्सा अच्छी तरह सिक न जाए और अरबी अंदर से नरम न हो जाए.
  2. अब भुनी हुई अरबी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसका छिलका उतार लें. एक बाउल में अरबी को डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें बारीक कटा लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें.
  3. इसके बाद इसमें 1-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कंदा चोखे में सरसों के तेल का स्वाद काफी खास लगता है. अगर आपको चटपटा और खट्टा स्वाद पसंद है तो इसमें नींबू का रस या थोड़ा सा सरसों का पेस्ट डाल सकते हैं.
  4. अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका टेस्टी कंदा चोखा तैयार है.
  5. कंदा चोखा गर्मागर्म चावल के साथ बेहद टेस्टी लगता है. इसके अलावा आप इसे रोटी या लिट्टी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. 
  6. अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो चोखे में हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. स्वाद में थोड़ा बदलाव चाहते हैं तो इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »