Bihari Aloo Kachaloo Recipe: आलू की सब्जी, पराठे और टिक्की तो अक्सर ही लोग खाते हैं. मगर आज हम आपको आलू से बनने वाली एक खास डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम भी काफी अलग है. सुबह-शाम के नाश्ते और बच्चों के टिफिन के लिए अगर आप कुछ नया और आसान रेसिपी ढूंढ रहे थे, तो यूपी-बिहार की फेमस आलू कचालू आपको बहुत पसंद आने वाली है.
अगर आपको चटपटा, खट्टा और मसालेदार स्ट्रीट फूड पसंद है, तो बिहारी आलू कचालू आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन रहने वाला है. बिहार की गलियों में मिलने वाला यह पॉपुलर स्नैक उबले आलू, खास मसालों, सरसों के तेल, हरी मिर्च और नींबू के रस से तैयार किया जाता है.
इसका तीखा और खट्टा स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है,अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है.
बिहारी आलू कचालू बनाने के लिए सामग्री
आलू-कचालू बनाने का सिंपल तरीका
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
किसके साथ करें सर्व?
बिहारी आलू कचालू को शाम के नाश्ते में चाय के साथ, पार्टी स्नैक के रूप में या फिर दाल-चावल और लिट्टी-चोखा के साथ साइड डिश की तरह भी परोसा जा सकता है. इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अगर आप घर पर बिहार के पारंपरिक स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह आसान बिहारी आलू कचालू रेसिपी जरूर ट्राई करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क