गर्मी में फर्श बन गया तंदूर? पोछे के पानी में डालें ये 5 चीजें, मिनटों में घर हो जाएगा ठंडा!

मई की भीषण गर्मी में जब कूलर-AC भी फेल हो जाएं और घर का फर्श भट्टी की तरह तपने लगे, तो ये देसी नुस्खे काम आ सकते हैं. पोछे के पानी में कुछ देसी चीजें मिलाकर आप न केवल फर्श को ठंडा रख सकते हैं, बल्कि घर में ताजगी और खुशबू भी भर सकते हैं.

Advertisement
तेज धूप की वजह से फर्श गर्म हो जाता है. (PHOTO:ITG/AI) तेज धूप की वजह से फर्श गर्म हो जाता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

How to keep floor cool: कूलर और एसी चलने के बावजूद कई बार घर में कदम रखना मुश्किल होता है, लोग सोचते हैं कि मशीनें चल रही हैं फिर भी घर ठंडा क्यों नहीं हो रहा है.इतनी भयंकर गर्मी में बेड से नीचे पैर रखने का दिल नहीं करता है और अक्सर लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. गर्मी में फर्श किसी भट्टी की तरह तपने लगता है, जिस पर चलना भी मुश्किल हो जाता है. इस वजह से पूरे घर के अंदर गर्मी महसूस होती है. 

Advertisement

दिनभर सूरज की गर्मी दीवारों और फर्श में समा जाती है, जो रात तक घर को गर्म बनाए रखती है. ऐसे में चाहे कूलर चले या AC, लेकिन कमरा ठंडा नहीं होता है, जिसकी वजह से घर के अंदर रूका नहीं जाता है. मगर आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ देसी जुगाड़ आपकी इस मुश्किल को मिनटों में ही कम कर सकते हैं. 

पुराने असरदार तरीकों से करें फर्श ठंडा

पुराने जमाने में जब पंखे या कूलर नहीं होते थे, तब लोग घर को ठंडा रखने के लिए सफाई के तरीकों में ही ऐसी घरेलू चीजें शामिल करते थे, जिनसे घर का माहौल नेचुरली ठंडा हो जाता था. क्या आप जानते हैं पोछा लगाना सिर्फ सफाई का काम नहीं, बल्कि गर्मी कम करने का भी एक आसान तरीका बन सकता है, अगर उसके पानी में कुछ खास चीजें मिला दी जाएं.

Advertisement

ये चीजें न सिर्फ फर्श की गर्मी कम करने में मदद करती हैं, बल्कि घर में ठंडक, खुशबू और फ्रेशनेस भी भर देती हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से ज्यादा चीजें आपकी रसोई या घर में आसानी से मिल जाती हैं. 

पुदीने का रस

पुदीना की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप पोछे के पानी में इसका रस या कुछ बूंदें पुदीना ऑयल मिलाते हैं. तो घर में ताजगी के साथ-साथ ठंडक भी महसूस होगी.

गुलाब जल

गुलाब जल सिर्फ हमारी स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर को ठंडक देने में भी काम आता है. इसके इस्तेमाल से फर्श पर हल्की खुशबू बनी रहती है और घर का माहौल फ्रेश लगता है.

कपूर

पूजा-हवन में इस्तेमाल होने वाला कपूर भी घर को ठंड देने में मदद कर सकता है. कपूर का पोछे के पानी में इस्तेमाल करने से ठंडक और खुशबू दोनों ही घर के माहौल को खुशनुमा बना देती है. इस नुस्खे के लिए आपको बस पोछे के पानी में दो से तीन कपूर की टिकिया डालनी है और उनके घुल जाने के बाद घर की सफाई करेंं, इससे एक तो गर्मी कम लगेगी और दूसरा मच्छर भी दूर रहेंगे.

नींबू का रस

नींबू के रस को पानी में मिलाकर पोछा लगाने से फर्श चमकदार बनता है और घर में ठंडा-ठंडा एहसास आता है. इसमें प्राकृतिक ताजगी होती है, जो घर की हवा को भी फ्रेश बना देती है.

Advertisement

फिटकरी

यह नुस्खा दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है और यह काफी असरदार भी माना जाता है. घरों में इस्तेमाल होने वाला थोड़ा-सा फिटकरी पाउडर पोछे के पानी में मिलाएं, इससे एक तो पानी शुद्ध होगा और दूसरा घर को ठंडक भी मिलेगी. 

अगर घर का फर्श ठंडा रहेगा, तो AC और कूलर का असर भी बेहतर महसूस होगा. इस मौसम में इन आसान उपायों को अपनाकर अपने घर को सच में कूल-कूल बना सकते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement