Holi 2026 Special Basundi recipe: होली को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और अगर आपके पास अभी भी समय नहीं है कि आप इस होली गुजिया और मीठी मठरी बन पाए तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. होली के मौके पर घरों में लाजमी मीठा बनाया जाता है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि गुजिया और मीठी मठरी के अलावा आप अपने मेहमानों को क्या खिलाएं तो आपकी यह उलझन का हल मिल गया है. वैसे तो भारत में कई सारी मिठाइयां मिलती हैं, लेकिन महाराष्ट्रियन खाने के नाम काफी यूनिक होते हैं और उनका टेस्ट भी हटकर होता है.
ऐसे में इस साल आप होली के मौके पर महाराष्ट्र की मशहूर मिठाई बासुंदी को अपने घर पर बना सकते हैं, जिसे खाने के बाद लोग इस डिश के नाम के साथ-साथ आपसे रेसिपी भी पूछेंगे. गाढ़े दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू से तैयार होने वाली बासुंदी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है.
खास बात यह है कि इसे आप पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और मेहमानों को ठंडी-ठंडी सर्व कर सकते हैं. महाराष्ट्र में बासुंदी को खास मौकों और त्योहारों पर बनाया जाता है. होली जैसे रंगों के त्योहार में जब मीठा परोसने की बारी आती है, तो बासुंदी एक रिच और रॉयल डेजर्ट के तौर पर सबका दिल जीत लेती है. यह दिखने में रबड़ी जैसी लगती है, लेकिन इसका टेक्सचर थोड़ा हल्का और स्मूद होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क