High Protein Roti Recipe: रोटी बनाने से पहले आटे में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा भरपूर प्रोटीन और स्वाद भी लगेगा लाजवाब

High Protein Roti Recipe: अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो घर पर आसानी से हाई प्रोटीन रोटी बनाकर खा सकते हैं. यह रोटी न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि स्वाद में भी काफी अच्छी लगती है. आज हम आपको हाई-प्रोटीन रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
रोटी में बढ़ाएं प्रोटीन और स्वाद (Photo-ITG) रोटी में बढ़ाएं प्रोटीन और स्वाद (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

High Protein Roti Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो फटाफट बन जाए, पेट भी भरे और हेल्दी भी हो. जब भी हेल्दी खाने की बात आती है तो हाई प्रोटीन डाइट का नाम सबसे पहले आता है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि प्रोटीन के लिए अलग से कोई खास डाइट फॉलो करनी पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है. आप चाहें तो अपनी रोज की नॉर्मल रोटी को ही सुपर हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बना सकते हैं.

Advertisement

यह रोटी न सिर्फ आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगी, बल्कि वेट लॉस और फिटनेस जर्नी में भी मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको घर पर रोजाना खाई जाने वाली नॉर्मल रोटी को हाई प्रोटीन रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आपकी रोटी ज्यादा पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर बन जाएगी.

हाई प्रोटीन रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बेसन
1/2 कप सत्तू या भुने चने का पाउडर
2 बड़े चम्मच दही (ऑप्शनल)
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ (ऑप्शनल)
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
 नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार पानी

घर पर हाई प्रोटीन रोटी कैसे बनाएं ?

  1. सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, बेसन और सत्तू डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन और नमक डालें. 
  3. इसके बाद दही मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  4. अब छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटी बेलें और तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें. चाहें तो हल्का घी लगाकर इसे सुनहरा होने तक पकाएं.
  5. इस तरह आपकी टेस्टी और हेल्दी हाई प्रोटीन रोटी तैयार है, जिसे आप दही, सब्जी या चटनी के साथ खा सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »