Andhra Style Tomato Chutney: अगर खाने के साथ कुछ चटपटा और मसालेदार मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. ये चटपटा स्वाद लोग अक्सर खाने के साथ अचार या चटनी खाकर लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, जो खाने के साथ खट्टी और चटपटी चटनी खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक खास रेसिपी बताने वाले हैं. ये रेसिपी है आंध्रा स्टाइल टमाटर की चटनी की.
ये आंध्रा स्टाइल टमाटर चटनी, हल्की खट्टी, तीखी और बेहद मजेदार लगती है. इस चटनी की खास बात है इसमें डाली जाने वाली इमली, लहसुन और करी पत्ते का तड़का, जो इसे अलग और दमदार स्वाद देता है. साउथ इंडिया में ये चटनी काफी पसंद की जाती है और लोग इसे इडली, डोसा, उत्तपम, पराठा या गर्म चावल के साथ बड़े चाव से खाते हैं. अगर आप भी रोज के खाने में नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो ये चटनी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए. खास बात ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है.
इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट आंध्रा स्टाइल टमाटर चटनी
1. आंध्रा स्टाइल टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, करी पत्ता, धनिया बीज और लहसुन डालकर हल्का सा भून लें. अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें और प्याज को गोल्डन होने तक पकाएं.
2. इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी, इमली का पेस्ट और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं.
3. फिर ढक्कन लगाकर टमाटर को सॉफ्ट होने दें. जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं, तब इसमें लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दें.
4. अब गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें और मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
तड़का लगाएगा स्वाद में जान
इस टमाटर की चटनी के स्वाद में जान डालने का काम तड़का करता है. एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई व उड़द दाल डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. बस तैयार है आपकी मसालेदार आंध्रा स्टाइल टमाटर चटनी.
ये चटनी इडली, डोसा और गर्म चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. कई लोग इसे पराठे और दाल-चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं.
स्टोर करने का आसान तरीका
अगर आप चटनी को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें. नमी और ज्यादा धूप से बचाकर रखने पर इसका स्वाद ज्यादा समय तक बना रहता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क