पुरानी घिसी झाड़ू को कचरे में फेंकने की न करें भूल! घर पर बनाएं ये शानदार चीज, देखकर पूछेंगे लोग- कहां से खरीदा?

Wall Hanging Form Old Broom: पुरानी और घिस चुकी झाड़ू को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन थोड़े से ऊनी धागे, कार्डबोर्ड और जूट की रस्सी की मदद से आप इसे एक शानदार 'सनबर्स्ट' वॉल हैंगिंग आर्ट में बदल सकते हैं. ये घर की दीवारों को खूबसूरत लुक दे सकता है.

Advertisement
पुरानी झाड़ू के तिनकों पर ऊन लपेटकर आप खूबसूरत वॉल आर्ट बना सकते हैं. (Photo: ITG) पुरानी झाड़ू के तिनकों पर ऊन लपेटकर आप खूबसूरत वॉल आर्ट बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

Wall Hanging Form Old Broom: घर की सफाई रोजाना की जाती है. साफ-सफाई करने के लिए लोग लोग झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में साफ-सफाई करते-करते जब झाड़ू पुरानी हो जाती है या उसके तिनके छोटे हो जाते हैं, तो ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं. आप भी शायद ऐसा ही करते होंगे. दरअसल, ज्यादातर लोगों को लगता है कि घिस चुकी झाड़ू का क्या ही इस्तेमाल हो सकता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी पुरानी घिसी झाड़ू को का इस्तेमाल आप अपने घर को सजाने में कर सकते हैं. चौंकिए नहीं!

Advertisement

पुरानी झाड़ू से घर की दीवार के लिए बेहद खूबसूरत डेकोरेटिव पीस बनाया जा सकता है. थोड़े से कलर्ड धागे, जूट की रस्सी और कार्डबोर्ड की मदद से आप इसे ऐसा शानदार वॉल हैंगिंग आर्ट में बदल सकते हैं, जिसे देखकर हर कोई इसकी तारीफ करेगा. अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने घर की दीवारों को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो पुरानी घिसी झाड़ू से बना ये वॉल आर्ट आइडिया आपके काफी काम आ सकता है. चलिए जानते हैं कैसे घिसी झाड़ू से आप कैसे घर की दीवारों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं.

पुरानी झाड़ू से बनेगा खूबसूरत वॉल हैंगिंग
अक्सर घरों में इस्तेमाल होने वाली झाड़ू के तिनके खराब होने या छोटे पड़ने के बाद उनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है. लेकिन इन्हें फेंकने के बजाय आप इनसे सूरज की किरणों जैसा डिजाइन तैयार कर सकते हैं. इसके लिए झाड़ू के तिनकों को छोटे-छोटे बंडल में बांधकर रंगीन धागों से सजाया जाता है. फिर इन्हें जूट की रस्सी और कार्डबोर्ड के साथ जोड़कर एक खूबसूरत डेकोरेटिव पीस तैयार किया जाता है.

Advertisement

इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे बनाने के लिए महंगी डेकोरेटिव चीजें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में पहले से मौजूद सामान का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंद के रंगों में इसे तैयार कर सकते हैं.

इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
पुरानी झाड़ू से खूबसूरत वॉल हैंगिंग बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

पुरानी मार्बल की झाड़ू के तिनके

  • नारंगी और पीले रंग के ऊनी धागे
  • जूट की रस्सी
  • मोटा कार्डबोर्ड
  • सफेद कागज या शीट
  • गोंद
  • कैंची

टिप: आप अपनी दीवार के कलर के हिसाब से धागों को चुन सकते हैं. पीले, नारंगी, सुनहरे या क्रीम रंग के धागे वॉल हैंगिंग को खूबसूरत लुक देंगे.

ऐसे बनाएं पुरानी झाड़ू से शानदार वॉल आर्ट

1. झाड़ू के तिनकों को अलग करें: सबसे पहले पुरानी झाड़ू से तिनके अलग कर लें. अब इन्हें जरूरत के हिसाब से एक समान लंबाई में काट लें. ध्यान रखें कि तिनके बहुत छोटे न हों, क्योंकि इन्हीं से वॉल हैंगिंग की किरणों जैसा डिजाइन तैयार होगा.

2. कलरफुल धागों से सजाएं: अब तिनकों के छोटे-छोटे बंडल बनाएं. हर बंडल के निचले हिस्से पर नारंगी या पीले रंग का ऊनी धागा अच्छी तरह लपेटें. इससे झाड़ू के नॉर्मल तिनके भी खूबसूरत और डिजाइनर नजर आने लगेंगे. आप चाहें तो दोनों रंगों को बारी-बारी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

3. कार्डबोर्ड और जूट की रस्सी से बनाएं बेस: अब एक मोटा कार्डबोर्ड लें और उस पर सफेद शीट चिपका दें. इसके बाद जूट की रस्सी को गोल शेप में मोड़कर सर्कल तैयार करें. जब सर्कल बन जाए, तब उसे कैंची की मदद से बीच से काट दें. ऐसा करने पर सेमी-सर्कल जैसा डिजाइन तैयार होगा. 

4. ये सेमी-सर्कल वाला डिजाइन आपके वॉल हैंगिंग का मेन पार्ट होगा. रस्सी को कार्डबोर्ड पर अच्छी तरह चिपकाएं, ताकि डिजाइन मजबूत बना रहे.

5. तिनकों को चिपकाकर तैयार करें डिजाइन: अब कलर्स धागों से सजाए गए तिनकों के बंडलों को जूट की रस्सी के किनारों पर एक-एक करके चिपकाएं. इन्हें इस तरह लगाएं कि ये सूरज की किरणों की तरह बाहर की ओर फैले हुए दिखाई दें. सभी बंडलों के बीच बराबर दूरी रखने की कोशिश करें, ताकि डिजाइन सुंदर और बैलेंस्ड लगे.

6. ऐसे दें फाइनर टच: जब सारा डिजाइन तैयार हो जाए, तो ग्लू को अच्छी तरह सूखने दें. इसके बाद वॉल हैंगिंग को दीवार पर लगाने के लिए पीछे मजबूत हुक की मदद से टांगें. आपका कम खर्च वाला डेकोरेटिव पीस तैयार है.

सीढ़ियों से लेकर लिविंग रूम तक बढ़ाएगा घर की खूबसूरती
इस तरह तैयार किया गया वॉल हैंगिंग घर की सादी दीवार को अट्रेक्टिव बना सकता है. इसे सीढ़ियों के पास, लिविंग रूम, बेडरूम या घर के एंट्री एरिया में सजाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसका सनबर्स्ट डिजाइन दीवार को एक अलग लुक देता है और घर की सजावट में क्रिएटिव टच जोड़ता है.

Advertisement

अगर आप इसे और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसके साथ छोटी डेकोरेटिव लाइट्स या अपनी पसंद के दूसरे डेकोरेटिव एलिमेंट भी जोड़ सकते हैं. बस ध्यान रखें कि वॉल हैंगिंग अच्छी तरह चिपका हो और उसके तिनके आसानी से न निकलें.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »