How To Fix Peeling Paint: दीवार पर चिपके कैलेंडर या पोस्टर हटाते ही उखड़ जाता है पेंट? बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

How To Fix Peeling Paint: त्योहारों पर दीवार पर कैलेंडर, भगवान के पोस्टर या फोटो लगाते हैं? इन्हें हटाते ही पेंट उखड़ने लगे, तो परेशान ना हों. आप पेंट को उखड़ने से बचा सकते हैं, लेकिन इसकी वजह पता होनी चाहिए. आज हम आपको ऐसा होने से बचाने के तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
दीवार पर अगर सीलन होगी तो पेंट जल्दी-जल्दी उखड़ता है. (Photo: ITG) दीवार पर अगर सीलन होगी तो पेंट जल्दी-जल्दी उखड़ता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

How To Fix Peeling Paint: त्योहारों के सीजन में सभी लोग घर की दीवारों पर कैलेंडर से लेकर भगवान के पोस्टर्स तक लगाते हैं. दीवारों पर कैलेंडर, पोस्टर या फोटो लगाना आम बात है. इन्हें लगाना तो बहुत आसान है, लेकिन जब इन्हें हटाने की बात आती है तो लोगों को टेंशन होने लगती है. दरअसल, अक्सर इन्हें हटाते ही दीवार का पेंट भी साथ में निकलने लगता है. कहीं पेंट की परत उखड़ जाती है, तो कहीं दीवार पर बदसूरत निशान बन जाते हैं. इसके बाद घर की दीवार खराब दिखने लगती है और उसे ठीक कराने के लिए दोबारा पेंट करवाने की नौबत आ जाती है.

Advertisement

लोग उखड़ते पेंट, बदरंग हुई दीवार और दोबारा पेंट के खर्चे का जिम्मेदार सीधा पोस्टर और कैलेंडर्स को ठहराने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ पोस्टर या कैलेंडर चिपकाने का तरीका जिम्मेदार नहीं होता? कई बार दीवार में सीलन, पुराने पेंट की कमजोर पकड़ या दीवार की खराब हालत भी इसकी वजह बन सकती है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप दीवार के पेंट को खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

दीवार से पेंट उखड़ने की क्या है वजह?
दीवार पर पेंट लंबे समय तक तभी टिका रहता है, जब वो साफ, मजबूत और सूखी हो. अगर दीवार पर पहले से पेंट की लेयर ढीली है, तो उस पर कैलेंडर या पोस्टर चिपकाने और फिर हटाने से पेंट भी निकल सकता है. इसके अलावा, दीवार में सीलन होने पर भी पेंट की पकड़ कमजोर हो जाती है.

Advertisement

खासकर रसोई, बाथरूम, खिड़की के आसपास और उन जगहों पर ये परेशानी ज्यादा हो सकती है, जहां पानी या भाप के कारण नमी बनी रहती है. इसलिए अगर बार-बार दीवार का पेंट उखड़ रहा है, तो सिर्फ पोस्टर लगाने के तरीके को बदलना काफी नहीं है. इसकी असली वजह जानना भी जरूरी है.

1. कुछ भी चिपकाने से पहले दीवार चेक करें: अगर आप दीवार पर कैलेंडर, पोस्टर या फोटो लगाने जा रहे हैं, तो पहले उसे ध्यान से देख लें. कहीं पेंट पहले से निकल तो नहीं रहा, दीवार पर बुलबुले तो नहीं बन रहे या सीलन के निशान तो नहीं दिखाई दे रहे. अगर ऐसा कुछ है, तो उस जगह पर सीधे कोई चीज चिपकाने से बचें.

कमजोर पेंट पर टेप या चिपकने वाली पट्टी लगाने से उसे हटाते समय पेंट भी निकल सकता है. इसलिए पहले दीवार की खराब सतह को ठीक कराएं, फिर वहां कुछ लगाएं.

2. दीवार में सीलन है तो पहले उसे ठीक कराएं: कई बार दीवार पर पेंट बार-बार उखड़ता है और लोग उससे छुटकारा पाने के लिए लोग उसके ऊपर नया पेंट करवा देते हैं. लेकिन अगर दीवार के अंदर नमी है, तो कितना भी पेंट करा लें कुछ समय बाद वो नई परत भी खराब हो सकती है.

ऐसे में पहले पता करें कि नमी कहां से आ रही है. पाइप में लीकेज, दीवार में सीलन या बाहर से पानी आने की वजह से ऐसा हो सकता है. जब तक नमी की असली वजह दूर नहीं होगी, तब तक पेंट का लंबे समय तक ठीक रहना मुश्किल रहता है. 

3. उखड़े हुए पेंट के ऊपर सीधे नया पेंट न करें: अगर दीवार का पेंट पहले से निकल रहा है, तो उसके ऊपर सीधे नया पेंट लगाना सही तरीका नहीं है. इससे पुरानी ढीली लेयर के साथ नया पेंट भी निकल सकता है.

Advertisement

सबसे पहले दीवार से ढीले और उखड़े हुए पेंट को ध्यान से हटाएं. इसके बाद दीवार पर जमी धूल और गंदगी साफ करें. अगर दीवार पर गहरे गड्ढे या खराब हिस्से हैं, तो उन्हें भी ठीक करवाएं. जब दीवार मजबूत और साफ हो जाए, तभी दोबारा पेंट करने की तैयारी करें.

4. पेंट करने से पहले दीवार को अच्छी तरह सूखने दें: दीवार अगर ऊपर से सूखी दिख रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसके अंदर भी नमी नहीं है. अगर दीवार के अंदर पानी या सीलन बची हुई है, तो नया पेंट करने के कुछ समय बाद फिर से उखड़ सकता है.

इसलिए दीवार को पूरी तरह सूखने का समय दें. खासकर अगर वहां पहले सीलन रही है या पानी का रिसाव हुआ है, तो जल्दबाजी में पेंट न करवाएं. पहले नमी की समस्या दूर करें और उसके बाद ही आगे का काम शुरू करें.

5. सही प्राइमर का इस्तेमाल करें: दीवार ठीक करने के बाद उस पर सही प्राइमर लगाना भी फायदेमंद हो सकता है. प्राइमर पेंट करने से पहले एक बेस तैयार करता है, जिससे नई पेंट की लेयर को दीवार पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद मिलती है.

हालांकि, प्राइमर लगाने से सीलन या पानी की लीकेज की समस्या खत्म नहीं होती. इसलिए पहले दीवार की नमी दूर करना और खराब पेंट को हटाना जरूरी है. इसके बाद दीवार की कंडीशन के हिसाब से सही प्राइमर और पेंट चुनें.

Advertisement

6. कैलेंडर और पोस्टर लगाने के लिए सही जगह चुनें: अगर घर की किसी खास दीवार पर बार-बार पेंट उखड़ रहा है, तो वहां कैलेंडर या पोस्टर लगाने से बचें. खासकर ऐसी जगहों पर, जहां खिड़की से पानी आता हो, रसोई की भाप पहुंचती हो या दीवार में सीलन रहती हो.

अगर आपको दीवार पर चीजें लगाना पसंद है, तो ऐसी जगह चुनें जहां पेंट मजबूत हो और नमी की परेशानी न हो. इससे पोस्टर या कैलेंडर हटाते समय दीवार खराब होने का खतरा कम हो सकता है.

7. घर में नमी जमा न होने दें: दीवारों को लंबे समय तक सही रखने के लिए घर में हवा का आना-जाना भी जरूरी है. बाथरूम में नहाने के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं और किचन में खाना बनाते समय चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें. इससे भाप और नमी को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

इसके अलावा, अगर दीवार पर सीलन के निशान, पेंट में बुलबुले या पेंट निकलने जैसी परेशानी दिखने लगे, तो उसे नजरअंदाज न करें. समय रहते समस्या ठीक करने से दीवार को ज्यादा खराब होने से बचाया जा सकता है.

दीवार का पेंट बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अगर कैलेंडर या पोस्टर हटाते ही दीवार का पेंट निकल जाता है, तो बार-बार नया पेंट करवाने के बजाय पहले इसकी वजह पता करें. दीवार कमजोर होने, पुराने पेंट की खराब पकड़ और सीलन के कारण यह समस्या हो सकती है. इसलिए दीवार को साफ और सूखा रखें, नमी की समस्या दूर करें और पेंट करने से पहले सही तैयारी करें. इससे दीवार की खूबसूरती बनाए रखने में मदद मिलेगी और बार-बार पेंट कराने का खर्च भी बच सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »