पुराने टायर और ग्लव्स में सीमेंट भरकर बनाएं स्टाइलिश फ्लावर पॉट होल्डर, आसानी से होगा तैयार; सेंटर टेबल से बालकनी तक चमकेगा हर कोना

पुराने रबर ग्लव्स, सीमेंट और टायर की मदद से घर पर खूबसूरत और स्टाइलिश फ्लावर पॉट होल्डर बनाया जा सकता है, जो आपके घर को प्रीमियम लुक देगा. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement
फ्लावर पॉट होल्डर बनाने के लिए आपको सीमेंट का घोल ना ज्यादा पतला करना है और ना ही ज्यादा गाढ़ा. (Photo: ITG) फ्लावर पॉट होल्डर बनाने के लिए आपको सीमेंट का घोल ना ज्यादा पतला करना है और ना ही ज्यादा गाढ़ा. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

घर को लग्जरी लुक देने के लिए लोग बाजार से महंगे-महंगे शोपीस और फ्लावर वास खरीदते हैं. ये शोपीस घर के कॉनर्स से लेकर सेंटर टेबल तक की शोभा बढ़ाते हैं. लेकिन कभी-कभी इतने महंगे शोपीस खरीदने से लोगों का बजट बिगड़ जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि दिवाली पर घर सजाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च ना करने पड़ें, तो ये खबर आपके लिए है. जरूरी नहीं कि आप हजारों रुपये खर्च करके महंगे शोपीस या डिजाइनर फ्लावर स्टैंड खरीदें. कई बार घर में बेकार पड़ी चीजों से ही ऐसा शानदार डेकोर पीस तैयार किया जा सकता है, जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा दे. पुराने रबर ग्लव्स, थोड़े से सीमेंट और बेकार पड़े टायर की मदद से आप भी एक ऐसा ही यूनिक फ्लावर पॉट होल्डर बना सकते हैं.

इसका फ्लावर स्टैंड का डिजाइन इतना खास है कि इसे सेंटर टेबल पर रखते ही लोगों की नजरें इस पर टिक जाएंगी. वहीं, बालकनी या लिविंग रूम के किसी खाली कोने में रखकर भी घर को प्रीमियम लुक दिया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे आप घर पर सस्ते में डिजाइनर फ्लावर स्टैंड बना सकते हैं.

फ्लावर पॉट होल्डर बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

Advertisement
  • 4 रबर ग्लव्स
  • सीमेंट और साफ पानी
  • एक पुराना टायर, गोल बेस का सांचा बनाने के लिए
  • कांच के लंबे जार या ग्लव्स को सीधा रखने के लिए मजबूत सहारा
  • प्लास्टिक शीट
  • एक मिक्सिंग बाउल और चम्मच या स्टिक
  • सफेद और सिल्वर पेंट
  • पेंटिंग ब्रश या स्प्रे पेंट
  • अपनी पसंद का फ्लावर पॉट या फूलदान
  • डेकोरेशन के लिए ताजे या आर्टिफिशियल फूल

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले एक बर्तन में सीमेंट और पानी मिलाकर घोल बना लें. ध्यान रखें सीमेंट का घोल ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ही ज्यादा पतला. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें. अब चार रबर ग्लव्स को किसी मजबूत कांच के जार में लगा दें. जार इतना चौड़ा होना चाहिए कि ग्लव्स अंदर डालते वक्त दिक्कत ना हो.

2. इसके बाद ग्लव्स में धीरे-धीरे सीमेंट का घोल भरें. ध्यान दें कि सीमेंट उंगलियों तक अच्छी तरह पहुंच जाए, ताकि हाथों की शेप उभरी हुई दिखाई दे. ग्लव्स को सही शेप में रखने के लिए जरूरत के हिसाब से उनके आसपास सहारा लगाएं. अब इन्हें ऐसी जगह छोड़ दें, जहां कोई इन्हें छुए नहीं और सीमेंट बिना हिले-डुले सख्त हो सके.

3. जब सीमेंट हो जाए, तो ग्लव्स की रबर को सावधानी से काटकर अलग कर दें. इस तरह हाथों की शेप के चार सीमेंट स्कल्पचर तैयार हो जाएंगे. इन्हें निकालते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि अगर सीमेंट पूरी तरह सूथा नहीं होगा तो वो टूट सकता है. 

Advertisement

4. अब हाथों के स्कल्पचर्स को ध्यान से देखें. अगर कहीं से सरफेस बहुत खुरदरी है, तो सीमेंट के पूरी तरह सूखने और मजबूत होने के बाद उसे हल्का-सा घिसकर समतल किया जा सकता है. इन हाथों को बाद में गोल बेस पर इस तरह लगाया जाएगा कि उनके बीच फ्लावर पॉट रखने की जगह बनी रहे.

5. अब इस डिजाइनर होल्डर का बेस बनाने की बारी है. इसके लिए किसी पुराने टायर को कीसी फ्लैट जगह पर प्लास्टिक शीट के ऊपर रखें. टायर का इस्तेमाल गोल सांचे की तरह किया जा सकता है. इसके अंदर सीमेंट का घोल डालें और उसे बराबर फैलाएं.

6. सीमेंट के गीले रहते हुए चारों हाथों के स्कल्पचर को सही दूरी पर ऑर्गनाइज करें, ताकि वो सीधे खड़े रहें और उनके बीच फूलदान रखने के लिए सही जगह बची रहे. जरूरत पड़ने पर हाथों को अलग से सहारा दें. सीमेंट को पूरी तरह सख्त होने दें और उसके बाद ही टायर को सावधानी से हटाएं.

7. टायर की सतह के डिजाइन से बेस पर खास शेप भी आ सकती है. इससे आपका फ्लावर पॉट होल्डर नॉर्मल गोल स्टैंड से अलग और ज्यादा अट्रेक्टिव दिखाई देगा. ध्यान रखें कि हाथों और बेस के बीच का जोड़ मजबूत होना चाहिए, ताकि फूलदान रखने पर पूरा स्ट्रक्चर इंबैलेंस न हो.

8. जब पूरा स्ट्रक्चर अच्छी तरह सूख जाए और मजबूत हो जाए, तो उसे खूबसूरत बनाने के लिए पेंटिंग करें. सबसे पहले सतह से धूल साफ कर लें. इसके बाद सफेद या सिल्वर रंग से बेस और हाथों के स्कल्पचर को पेंट करें. चाहें तो दोनों रंगों का कॉम्बिनेशन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

9. मेटैलिक सिल्वर फिनिश इस होल्डर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे सकती है, जबकि सफेद रंग इसे क्लासी बनाता है. पेंट की पहली लेयर सूखने के बाद जरूरत के मुताबिक दूसरी लेयर लगाएं. अगर स्प्रे पेंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे खुली और हवादार जगह पर ही करें.

10. अब आपका फ्लावर पॉट होल्डर लगभग तैयार है. इसके बीच में अपनी पसंद का ऐसा गमला या फ्लावर पॉट रखे, जो इसमें अच्छे से फिट हो जाए. उसमें गुलाब, लिली या दूसरे रंग-बिरंगे फूल सजाएं. इसके साथ ही आप उसमें मनी प्लांट भी लगा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »