World Heart Day: पीरियड्स का दर्द न बन जाए हार्ट अटैक की वजह

अब तक पीरियड्स के दर्द को सिर्फ कमजोरी और चिड़चिड़ेपन से ही जोड़कर देखा जाता था लेकिन हाल में हुए एक शोध के मुताबिक, जिन महिलाओं को माहवारी के दौरान बहुत अधि‍क तकलीफ उठानी पड़ती है, उन्हें हार्ट अटैक होने की आशंका तीन गुना रहती है.

Advertisement
पीरियड्स का दर्द दे सकता है हार्ट अटैक पीरियड्स का दर्द दे सकता है हार्ट अटैक

भूमिका राय / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

पीरियड्स का दर्द और इस दौरान होने वाला ब्लड फ्लो सबके लिए अलग होता है. किसी को इस दौरान बहुत अधिक फ्लो और दर्द का सामना करना पड़ता है तो किसी को न के बराबर दर्द होता है.

अब तक से ही जोड़कर देखा जाता था लेकिन हाल में हुए एक शोध के मुताबिक, जिन महिलाओं को माहवारी के दौरान बहुत अधि‍क तकलीफ उठानी पड़ती है उन्हें हार्ट अटैक होने की आशंका तीन गुना बढ़ जाती है.

Advertisement

भारी और पीड़ादायक महावारी एंडोमेट्रियोसिस विकार के कारण होती है. इस विकार की वजह से यूटरस यानी गर्भाशय की बाहरी परत पर टिशूज की असामान्य वृद्धि होने लगती है.

अमेरिका के बोस्टन शहर के ब्रिंघम एंड विमेन हॉस्पिटल में हुई ए‍क रि‍सर्च में यह तथ्य सामने आया है. इसके मुख्य लेखक , फैन मू के मुता‍बिक, में दूसरी महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा तीन गुना अधि‍क होता है. चौंकाने वाली बात यह है कि युवावस्था में यह जोखिम अधिक होता है.

इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने नर्सेस हेल्थ स्टडी के दूसरे भाग की एक लाख 16 हजार 430 महिलाओं के आंकड़ों का आकलन किया. शोधार्थियों का कहना है कि एंडोमेट्रियोसिस के ऑपरेशन से भी आंशिक रूप से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.

यह शोध 'सर्कुलेशन कार्डियोवस्कुलर क्वालिटी एंड आउटकम्स' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement