क्या स्लीवलेस कपड़े पहनने से पहले आपको भी सौ बार सोचना पड़ता है? अंडरआर्म्स के कालेपन के चलते कई बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है.
अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से जूझ रही हैं तो ये उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं:
1. स्किन लाइटनिंग क्रीम
बाजार में बहुत सी ऐसी क्रीम मौजूद हैं जिनमें ग्लाइकोलिक और अजेलिक एसिड की मात्रा होती है. ये तत्व स्किन को लाइट करने में मददगार हैं. आप चाहें तो अपने विशेषज्ञ की सलाह से किसी ऐसी ही सकते हैं.
2. एलोवेरा
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि फुल स्लीव्ज के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें. इसके अलावा एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहेगा. एलोवेरा और नारियल तेल दोनों ही में जलन शांत करने का गुण पाया जाता है. इसके साथ ही ये त्वचा को लाइट करने का भी काम करते हैं.
3. केसर
केसर एक नेचुरल स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट है. किसी अच्छे और माइल्ड लोशन में केसर की कुछ मात्रा मिलाकर अंडरआर्म्स की मसाज करें. इससे अंडरआर्म्स की बदबू भी दूर हो जाती है.
4. सेब
एक सेब ले ले और इसके गूदे को अच्छी तरह अंडरआर्म्स पर मलें. इससे डार्क स्पॉट्स से तो छुटकारा मिल ही जाएगा, साथ ही बदबू भी दूर हो जाएगी.
5. नींबू
नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है. नींबू एक नेचुरल ब्लीच है जो कालेपन को दूर करने के साथ ही बदबू को भी दूर करने का काम करता है.
भूमिका राय