क्या मुंहासों ने आपके चेहरे की खूबसूरती छीन ली है?

गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को पिंपल्स की प्रॉब्लम हो जाती है. खासतौर पर उन लोगों को जिनकी स्किन ऑयली है. विशेषज्ञों की मानें तो मुंहासे न आएं, इसके लिए सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए.

Advertisement
मुंहासों की समस्या मुंहासों की समस्या

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2016,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को पिंपल्स की प्रॉब्लम हो जाती है. खासतौर पर उन लोगों को जिनकी स्किन ऑयली है. विशेषज्ञों की मानें तो मुंहासे न आएं, इसके लिए सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए. बावजूद इसके अगर चेहरे पर मुंहासे आ गए हैं तो उन्हें बार-बार छुए नहीं. ऐसा करने से इंफेक्शन बढ़ सकता है और मुंहासों की तकलीफ भी.

Advertisement

अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो इन उपायों को आजमाकर आप भी कील-मुंहासों की प्रॉब्लम से राहत पा सकते हैं.

- अपने चेहरे को तरोजाता रखने के लिए इसे दिन में तीन बार पानी से धोएं, जिससे धूल के गंदे कण बाहर निकल जाएंगे. हालांकि बार-बार चेहरा धोने के लिए आप जिस भी फेसवॉश का इस्तेमाल करें, वो अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए. हो सके तो नेचुरल फेसवॉश का ही प्रयोग करें.

- किसी भी सूरत में शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें. शरीर में पानी की कमी हो जाने पर एक ओर जहां मुंहासों की समस्या बढ़ जाएगी वहीं कई दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाएगा.

- मुंहासों को बार-बार छुना खतरनाक हो सकता है. इससे इंफेक्शन तो बढ़ेगा ही साथ ही दाग भी पड़ जाने का डर बना रहेगा.

Advertisement

- आमतौर पर मुंहासों की समस्या को लड़कियों की ही प्रॉब्लम मान लिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है. पुरुषों को भी पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है. ऐसे में जो पुरुष रोजाना शेव करते हैं उन्हें दी जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement