सर्दियों में त्वचा के लिए वरदान है सरसों का तेल

सर्दियां आते ही हम त्वचा संबंधी समस्याओं से गुजरने लगते हैं. जाड़ें में सरसों का तेल स्किन और बाल संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है. जानिए इसके फायदे...

Advertisement
सर्दियों में त्वचा के लिए वरदान है सरसों का तेल सर्दियों में त्वचा के लिए वरदान है सरसों का तेल

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

सर्दियों का मौसम एन्जॉय तो सब करते हैं लेकिन ये मौसम अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आती हैं. इस मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है और बालों में डैंड्रफ की समस्या भी होती है.

इन सब से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई क्रीम, शैंपू और लोशन मौजूद है लेकिन इससे कुछ समय के लिए ही फायदा होता है. इन समस्याओं का सबसे कारगर उपाय है सरसों का तेल. जानते हैं सरसों का तेल किन समस्याओं से निजात दिला सकता है:

Advertisement


1. स्किन की समस्या करता है दूर: सर्दियों में चेहरे पर पिंपल्स, ड्राई स्पॉट्स आने लगते हैं. अगर आप इसे बिना किसी कैमिकल के हटाना चाहते हैं तो सरसों तेल का इस्तेमाल करें. इसमें विटामिन और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाई जाती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है.

2. ड्राई स्किन के लिए: सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. मॉश्चराइजर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता. सरसों का तेल इस समस्या से भी आपको छुटकारा दिला सकता है. सरसों तेल की एक-दो बूंद को ड्राई स्किन पर लगाएं और अपने चेहरे पर भी लगाएं. तेल लगाने के कुछ देर बाद मुंह धो लें. साथ ही यह अरोमा थैरेपी के काम में भी आता है.


3. स्किन टैन साफ करता है: ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण स्किन टैन हो जाती है. जहां स्किन टैन हुई है वहां सरसों का तेल लगाएं. ऐसा एक हफ्ते में तीन-चार बार करें.

Advertisement

4. बालों के लिए फायदेमंद: जाड़ें में बाल बहुत गिरने लगते हैं और डैंड्रफ की समस्या भी होती है. ऐसा होने पर सिर पर सरसों तेल लगाएं. इसके लिए थोड़ा तेल लें और उससे धीरे-धीरे स्कल्प पर लगाएं और मसाज करें. ऐसा करने के बाद कुछ देर तक बालों को छोड़ दें और थोड़ी देर बाद धो लें. ऐसा करने से आपके बालों की डैंड्रफ आदि की दिक्कत दूर हो जाएगी.


5. खाने में भी सेवन करें: सरसों तेल में कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाई जाती है. खाने में सरसों तेल का इस्तेमाल करने से शरीर को मजबूती है. साथ ही सरसों तेल से शरीर की मालिश भी करनी चाहिए. इसकी सुगंध से मच्छर दूर भागते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »