क्या आप भी मोटापे से परेशान हैं? दुनिया के एक बड़े हिस्से में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं. मोटापा अपने आप में एक बीमारी है और अपने साथ कई दूसरी बीमारियों को भी लेकर आता है.
मोटापे के चलते मधुमेह, कैंसर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. इसकी बहुत सी वजहें हो सकती हैं. कई बार ये हॉर्मोनल होती हैं तो कई बार खानपान की गलत आदतों की वजह से. गलत खानपान और व्यायाम न करने की वजह से भी मोटापे की शिकायत हो जाती है.
अपनी डाइट को नियंत्रित करके और नियमित रूप से एक्सरसाइज करके आप चाहें तो इसके साथ ही फूलों वाली हर्बल चाय भी वजन कम करने में मददगार होती है. ये चाय न केवल वजन कम करने में मददगार है बल्कि इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने, ऊर्जा के लिए और कैंसर से भी बचाव में मदद करती है.
1. गुड़हल की चाय
अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं तो गुड़हल की चाय पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को सक्रिय बनाने का काम करते हैं.
चाय बनाने की विधि: दो कप पानी में गुड़हल की कुछ सूखी पत्तियों को डाल दीजिए. इसे उबलने के लिए रख दीजिए और पांच से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए. गैस बंद करके इसे कप में छान लीजिए. स्वाद के अनुसार शहद और नींबू का रस मिला लीजिए. चाय तैयार है. एक दिन में दो से तीन कप गुड़हल की चाय पीना फायदेमंद रहेगा.
2. गुलाब की चाय
गुलाब के फूलों से बनी चाय में कमाल की खुशबू होती है. जो लोग चुके हैं उनके लिए गुलाब के फूलों की चाय बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है.
चाय बनाने की विधि: एक बर्तन में तीन कप पानी लेकर उसमें ताजे गुलाब की पंखुड़ियां डालकर 5-7 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिए. उसके बाद इसे कप में छान लीजिए. आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं या फिर बिना शहद के भी.
3. चमेली की चाय
आयुर्वेद में चमेली के फूल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. चमेली का फूल न केवल वजन कम करने में मददगार है बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने का भी काम करता है.
चाय बनाने की विधि: चमेली की चाय बनाने की विधि गुलाब की चाय बनाने के जैसे ही है. पर इसे ढककर बनाना ज्यादा अच्छा रहेगा.
भूमिका राय