किशमिश का पानी पीने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप

किशमिश सिर्फ मिठाई और खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसे खाने से सेहत भी दुरुस्त रहती है. किशमिश को अगर पानी में भि‍गोकर इस पानी को सुबह पिया जाए तो इसके कई स्वास्थय लाभ हैं.

Advertisement
किशमिश पेट की बीमारियों में बहुत फायदेमंद है किशमिश पेट की बीमारियों में बहुत फायदेमंद है

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

सूखे मेवे में किशमिश हर किसी को पसंद होती है और इसका मीठा स्वाद हर मिठाई को खास बना देता है. किशमिश खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है साथ ही यह आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है.

किशमिश को पानी में डालकर अगर 20 मिनट तक उबाला जाए और पानी को रातभर रखने के बाद सुबह पीया जाए तो इसके कई लाभ होते हैं...

Advertisement

1. रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, से निजात मिलती है.

2. किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है. यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार है.

3. इसमें फ्लेवेनॉइड्स मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है.

4. कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक पेय है और इसे पीने से पाचन तंत्र भी ठीक र‍हता है.

5. प्रतिदि‍न किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement