बेटे की बर्थडे पार्टी में छाया तेजस्वी यादव की पत्नी का मॉडर्न लुक, चमकता गाउन पहन राजश्री लगीं ग्लैमरस

बेटे इराज के पहले जन्मदिन पर तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव अपने बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश अवतार को लेकर चर्चा में हैं. बारीक कढ़ाई और शिमरी वर्क वाले पेस्टल ब्लू गाउन, खुले बालों और सटल मेकअप में उनका यह एलीगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Advertisement
तेजस्वी यादव के बेटे का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया गया. (PHOTO:ITG) तेजस्वी यादव के बेटे का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया गया. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पोते इराज के पहले बर्थडे के चर्चे खूब हो रहे हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का फर्स्ट बर्थडे गाजियाबाद में 27 मई की शाम बड़ी धूमधाम से मनाया. इस मौके पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव और बहन मीसा भारती समेत पूरा परिवार शामिल हुआ. इराज के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं,  जहां राजनीति से लेकर कई खास मेहमानों ने शिरकत की. 

Advertisement

इस पूरी पार्टी में जिसने सबसे ज्यादा महफिल लूटी, वो थीं तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव. अपने बेटे के इस खास दिन पर राजश्री बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं.

इराज के बर्थडे का केक भी काफी शानदार था. केक कंटिग का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें इराज को उनकी बुआ ने पकड़ा हुआ है और तेजस्वी की बेटी तेजप्रताप की गोद में हैं. साइड में खड़ी राजश्री दोनों बच्चों का हाथ पकड़कर केक काटती दिखाई दे रही हैं. 

सिंपल लुक में दिखे तेजस्वी यादव

बेटे के जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव का अलग अंदाज देखने को मिला. बेटे के बर्थडे पर तेजस्वी बेहद कैजुअल और सिंपल लुक में नजर आए. तेजस्वी ने हल्के नीले रंग की शर्ट और डार्क डेनिम जींस पहनी हुई थी. उनकी शर्ट पर पीछे की साइड 'इराज के पापा' लिखा हुआ था.  

Advertisement

चमचमाते गाउन में दिखीं राजश्री यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बहुरानी राजश्री यादव इस पार्टी में बिल्कुल अलग और मॉडर्न अवतार में नजर आईं. उन्होंने पेस्टल ब्लू शेड का एक हैवी एम्बेलिश्ड गाउन पहना था. इस गाउन पर की गई बारीक कढ़ाई और शिमरी वर्क हो रखा है, जो इसे पार्टी परफेक्ट बना रहा था. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और सटल मेकअप के साथ वो काफी सुंदर और एलीगेंट लग रही थीं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इस पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड को बेहद खूबसूरत लाइट ब्लू और व्हाइट थीम के गुब्बारों से सजाया गया है, जिस पर 'इराज' लिखा हुआ है. राजश्री का यह मॉडर्न स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »