Nita Ambani Diwali Look: डायमंड इयरकफ पहन नीता अंबानी ने दिवाली पार्टी में बिखेरा जलवा, पिंक साड़ी में लगीं गॉर्जियस, PHOTOS

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपने रॉयल अंदाज से छा गईं. उन्होंने ब्राइट फुशिया पिंक साटन साड़ी के साथ क्रिस्टल वर्क वाला ब्लाउज पहना. लेकिन उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान पिचवाई कला से प्रेरित हैंडक्राफ्टेड बैग ने खींचा, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है.

Advertisement
मनीष मल्होत्री की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी भी पहुंची. (PHOTO:ITG) मनीष मल्होत्री की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी भी पहुंची. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

Nita Ambani Diwali Look: दिवाली से पहले बॉलीवुड गलियारों में दीपावली की धूम देखने को मिल जाती है, एक्टर, डायरेक्टर, फैशन डिजाइनर अपने घर ग्रैंड दिवाली पार्टी रखते हैं जिसमें सभी स्टार्स शामिल होते हैं. हर साल की तरह इस साल भी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक खास दिवाली पार्टी रखी. उनकी दिवाली पार्टी के चर्चे हर तरह हो रहे हैं, क्योंकि इसमें  बॉलीवुड के कई सितारों और नामी हस्तियों ने शिरकत की.

Advertisement

कोई अपने ट्रेडिशनल लुक से महफिल में रंग जमाता दिखा तो किसी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा. लेकिन इन सबके बीच नीता मुकेश अंबानी का रॉयल लुक खास चर्चा में रहा. इस इवेंट में उन्होंने अपनी बहन ममता दलाल के साथ एंट्री मारी. जहां उन दोनों बहनों की खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली. मिसेज अंबानी ने गुलाबी साड़ी में जैसे ही एंट्री की, हर किसी की नजर उन्हीं पर ठहर गईं. आइए नीता अंबानी के ओवरऑल लुक के बारे में ़़डिटेल में जानते हैं. 

फुशिया पिंक साड़ी में लगीं स्टनिंग

नीता अंबानी अक्सर साड़ियों में नजर आती हैं और उनकी साड़ी हर किसी को पहली नजर में ही अपना दीवाना भी बना लेती हैं. बनारसी, सिल्क और गुजराती प्रिंट की साड़ियों में तो आपने मिसेज अंबानी को कई बार देखा होगा, मगर इस बार उन्होंने दिवाली पार्टी के लिए खास ब्राइट फुशिया पिंक साटन साड़ी पहनी थी, जिसे खुद डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. 

Advertisement

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया लुक

मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर नीता अंबानी की फोटोज शेयर की है और उनके लुक के बारे में बारीकी से बताया है. इस साड़ी के बॉर्डर पर नाजुक सुनहरी लेस और पत्तियों जैसी डिजाइन का काम किया गया था, जो इसे खास लुक दे रहा था.  वहीं, साड़ी पर मल्टीकलर स्वारोवस्की क्रिस्टल्स की डेकोरेशन इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी. साटन फैब्रिक की चमक और गोल्डन डिटेलिंग का कॉम्बिनेशन उनके लुक को रिच और एलिगेंट बना रहा था.

क्रिस्टल वर्क वाले ब्लाउज ने खींचा ध्यान

ब्राइट फुशिया पिंक साड़ी के साथ नीता अंबानी ने मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज स्टाइल किया था, जिसकी डिटेलिंग उनको साड़ी लुक को रॉयल बना रही थी. उनके ब्लाउज की सबसे खास बात उसका ज्वेल-बैक डिजाइन था, जिसे मल्टीकलर स्वारोवस्की क्रिस्टल्स और बारीक कारीगरी से सजाया गया था.

 

जूलरी और मेकअप ने लुक को बनाया खास

नीता अंबानी की सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि जूलरी के भी खूब चर्चे होते हैं. इस बार भी उन्होंने जूलरी से सबका ध्यान रखा. कानों में खूबसूरत डायमंड इयर कफ और मिनिमल जूलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को बैलेंस किया. तो ब्लोआउट हेयरस्टाइल ने उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम किया. 

हैंडक्राफ्टेड बैग की खासियत 

नीता अंबानी के पूरे लुक में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव  करने वाली चीज उनका हैंडक्राफ्टेड बैग रहा. यह बैग उनके पर्सनल कलेक्शन का हिस्सा है और भारतीय पिचवाई कला से प्रेरित है. इसकी डिजाइन में पारंपरिक कला और लग्जरी फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला. बैग पर हाथ से तैयार किए गए इनेमल कमल के मोटिफ्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही हीरे, मोती और जरी की बारीक कारीगरी इसे बेहद खास बनाती है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »