पोल्का डॉट साड़ी में मॉडर्न 'महारानी' बनीं कंगना रनौत, गले में पहने निजाम पर्ल नेकलेस ने खींचा ध्यान, जानें कीमत

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन में कंगना रनौत का क्लासिक विंटेज लुक वायरल हो रहा है. उन्होंने 15,500 रुपये की पोल्का डॉट साड़ी के साथ हैदराबाद के निजामों से प्रेरित 20 लाख से ज्यादा की रॉयल पर्ल जूलरी और लग्जरी हील्स कैरी कर अपना मॉडर्न महारानी लुक फ्लॉन्ट किया.

Advertisement
कंगना रनौत की जल्द नई फिल्म आने वाली है. (PHOTO:ITG/AI) कंगना रनौत की जल्द नई फिल्म आने वाली है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

Kangana Ranaut Retro Look: बॉलीवुड से राजनीति में कदम रखने वाली कंगना रनौत अपनी धाकड़ एक्टिंग ही नहीं बल्कि स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. इस बात में कोई शक नहीं हैं कि बी-टाउन की वो असली फैशन क्वीन कंगना रनौत जब भी कैमरे के सामने आती हैं, तो उनका स्टाइल स्टेटमेंट हेडलाइंस बन जाता है. एक बार फिर कंगना ने अपने रेट्रो लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लिया, उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. आइए कंगना के इस लेटेस्ट लुक के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Advertisement

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशनल इवेंट में बिजी हैं, हाल ही में वो फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचीं. जहां कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लासिक और रीगल फैशन में उनका कोई मुकाबला नहीं है. विंटेज चार्म, रॉयल एलिगेंस के साथ उन्होंने अपने लुक से अपने फैंस का दिल जीत लिया है. 

पोल्का डॉट साड़ी में दिखा क्लासिक विंटेज टच

कंगना ने इस इवेंट में द सिल्क स्टोरी ब्रांड की मल्टी पोल्का फ्लोरल साड़ी पहनी थी. कंगना ने जो ऑफ-व्हाइट बेस वाली एक खूबसूरत साड़ी पहनी, उस पर ब्लैक पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए थे. इस पोल्का और फ्लोरल  फ्यूजन साड़ी की कीमत 15,500 रुपये बताई जा रही है. साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जिसने उनके कॉलरबोन और शोल्डर लाइन को बड़ी खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया. 

Advertisement

 जूलरी ने कंगना के लुक को बनाया राजसी

कंगना की साड़ी से ज्यादा उनके इस लुक में स्टार एलिमेंट उनकी जूलरी ने एड किया. उन्होंने मोतियों और कीमती पत्थरों से सजी स्टेटमेंट जूलरी पहनकर अपने लुक को क्वीन जैसा टच दिया. जिनकी कुल कीमत 20 लाख से भी ज्यादा है.

लाखों में है इयररिंग्स की कीमत 

ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ कंगना ने सवेरा के स्टड इयररिंग्स पेयर किए थे, जिन पर बारीक कारीगरी की हुई थी और जो उनके चेहरे को एक ब्राइट और रीगल फ्रेम दे रहे थे. इन इयररिंग्स की कीमत करीब 6.73 लाख रुपये है. 

निजाम से क्या है कनेक्शन 

अगर आप सोच रहे हैं कि कंगना रनौत ने सबसे ज्यादा महंगे इयररिंग्स पहने हैं तो रूक जाइए. पहले कंगना के गले में पहने पर्ल नेकलेस के बारे में जान लीजिए. कंगना ने गले में मल्टी-लेयर पर्ल चोकर पहना था, जो उनके ओवर ऑल लुक को रॉयल फिनिश दे रहा था, द निज़ाम्स पर्ल नेकलेस की कीमत लगभग 13.63 लाख रुपये है. हैदराबाद के निज़ामों की शाही विरासत से प्रेरित ये नेकलेस कंगना को एक मॉडर्न महारानी का लुक दे रहे थे.

एथनिक लुक में इंटरनेशनल फैशन का तड़का

कंगना ने अपने एथनिक आउटफिट को मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए स्टाइलिश हील्स पहनीं. दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी फुटवियर ब्रांड्स में से एक जिमी चू की एल्सी 70 टॉफी सूएडे क्रॉसओवर स्लिंगबैक हील्स पहनी थीं. जिनकी कीमत  लगभग 65 हजार रुपये है. इन टॉफी-न्यूट्रल टोन वाली हील्स उनकी साड़ी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रही थी.

Advertisement

रेट्रो हेयरस्टाइल और मेकअप 

अगर किसी एक चीज ने कंगना के इस लुक को सबसे ज्यादा खास बनाया, तो वह था उनका रेट्रो हेयरस्टाइल. हाई पफ पोनीटेल और सॉफ्ट वेव्स ने 60 के दशक की फैशन वाइब्स को जिंदा कर दिया. मेकअप की बात करें तो विंग्ड आईलाइनर, न्यूड लिप्स और छोटी सी काली बिंदी ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखारा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »