Mathura Ke Dubki Wale Aloo: ना लहसुन, ना प्याज.., घर पर फटाफट बनाएं मथुरा के डुबकी वाले आलू; बेड़मी पूड़ी के साथ लगेगी लाजवाब!

आलू की सूखी और ग्रेवी वाली सब्जी तो आपने खूब खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने मथुरा के डुबकी वाले आलू की सब्जी कभी खाई है. रोटी, पूड़ी या फिर चावल के साथ यह डुबकी वाले आलू बहुत टेस्टी लगते हैं और उनता ही आसान इनको बनाना भी होता है. आइए आपको इस डिश को बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार इसे बनाएंगे.

Advertisement
आलू की सब्जी पूड़ी के साथ मजेदार लगती है. (PHOTO:AI) आलू की सब्जी पूड़ी के साथ मजेदार लगती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

Mathura Ke Dubki Wale Aloo: भारत में आलू की सब्जी हर घर में बनाई जाती है, लेकिन सब्जी का बनाने का तरीका और नाम अलग होते हैं. पूड़ी के साथ आलू की चटपटी सब्जी कमाल लगती है, लेकिन क्या आपने कभी बेड़मी पूड़ी के साथ मथुरा के डुबकी वाले आलू जरूर ट्राई करें. मथुरा की गलियों में मिलने वाली बेड़मी पूरी और मसालेदार आलू की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इन आलू की सब्जी में न तो ज्यादा टमाटर की जरूरत होती है और न ही क्रीम या किसी तरह की ग्रेवी.

Advertisement

मथुरा के डुबकी वाले आलू का नाम सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें आलू मसालेदार ग्रेवी में अच्छी तरह डूबे हुए होते हैं. इस सब्जी की ग्रेवी न ज्यादा गाढ़ी होती है और न ही बहुत पतली. मसालों, हरी प्यूरी और सरसों के तेल से तैयार यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है. इसे बेड़मी पूरी के साथ परोसा जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे पूड़ी, पराठे या कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. आइए आपको मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं.

डुबकी वाले आलू बनाने के लिए सामग्री

  • उबले आलू: 3 से 4 (हल्के मैश किए हुए)
  • पालक: ½ कप
  • हरा धनिया: 1 कप
  • अदरक: 2 इंच
  • हरी मिर्च: 2 से 3
  • बड़ी इलायची: 1
  • छोटी इलायची: 1
  • लौंग: 1 से 2
  • काली मिर्च: 5 से 6
  • दालचीनी: 2 इंच
  • पानी: थोड़ा सा 

तड़के के लिए:

Advertisement
  • सरसों का तेल: 2 चम्मच
  • जीरा: 1 चम्मच
  • सौंफ: 1 चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी

मसाले व स्वाद के लिए:

  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1½ चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर: 1 से 2 चम्मच
  • काला नमक: ¼ चम्मच

ऐसे बनाएं मथुरा के डुबकी वाले आलू

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आंच थोड़ी कम कर दें.
  2. अब इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो सौंफ और हींग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब तैयार की हुई हरी प्यूरी कड़ाही में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  3. इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को थोड़े पानी में घोलकर कड़ाही में डालें.
  4. मसालों को कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि उनका कच्चापन दूर हो जाए.
  5. अब इसमें 2 से 3 कप पानी डालें और ग्रेवी को उबलने दें. पानी की मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  6. इसके बाद मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं.
  7. इससे आलू मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लेंगे. आखिर में इसमें अमचूर पाउडर और काला नमक डालकर मिलाएं.
  8. गरमागरम डुबकी वाले आलू को बेड़मी पूरी के साथ परोसें और मथुरा के मशहूर नाश्ते का स्वाद घर पर ही लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »