किस हिरोइन के लुक को कॉपी करना पसंद करेंगी आप?

लेटेस्ट फैशन के साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए आप बॉलीवुड की फैशन आइकंस के अंदाज को बेहिचक फॉलो कर सकती हैं. अपने लुक को चेंज करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं.

Advertisement
बॉलीवुड से सीखें फैशन के टिप्स बॉलीवुड से सीखें फैशन के टिप्स

वन्‍दना यादव / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

फैशन में बने रहने के लिए आप कई प्रयोग करती होंगी लेकिन लेटेस्ट फैशन के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए आप बॉलीवुड की फैशन आइकंस के अंदाज को बेहिचक फॉलो कर सकती हैं. इस साल बॉलीवुड के फैशन में कौन सा स्टाइल चलेगा बता रही हैं स्टाइलिस्ट अंशु चौधरी. आप भी अपने लुक को चेंज करने और स्मार्ट बनाने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकती हैं...

Advertisement

- कम से कम मेकअप के साथ ही सिक्विन्स वर्क और चमक-धमक को बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने फैशन का हिस्सा बनाया है. जैसे: सीक्विन्स से सजी चांदी के रंग के बॉर्डर वाली सुनहरी साड़ी में करीना कपूर खान. 

- साड़ी के साथ ब्लाउज की मैचिंग अब पुराने फैशन की बात हो गई है. फैशन में बने रहने के लिए अब इसे पारंपरिक मिक्स-मैच करके आप अलग-अलग परिधानों को मिलाकर एक नया परिधान बना सकती हैं.

- पेस्टल शेड्स को चटख रंगों के साथ पहनें और प्रिंट के साथ मिक्स मैच करें.

- कढ़ाईदार वेस्टकोट को सलवार कमीज या आप उसे पांरपरिक अंदाज दे सकती हैं. जैसे: फैशन आइकन आलिया भट्ट ने पटियाला सलवार को टॉप और जैकेट के साथ पहनकर अपना खास फैशन अंदाज दिखाया था.

- आप प्रकृति की खूबसूरती को अपने परिधान पर उकेर सकती हैं. खिलती कलियां, हरी पत्तियां या लाल, गुलाबी, नीले और संतरी रंग के 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण के खूबसूरत लुक से भी प्रेरणा ले सकती हैं.

Advertisement

- कंगना रनोट की तरह आप संतरी रंग भी अपना सकती हैं. कंगना एक फिल्म के दृश्य में संतरी रंग के सूट में बेहद आकर्षक दिखाई दे रही थीं, लेकिन सिर से पांव तक इसी रंग को पहनने से बचें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement