Ayesha khan saree look: एक्ट्रेस आयशा खान पिछले कुछ समय से अपने नए आइटम नंबर सॉन्ग के कारण काफी चर्चा में चल रही हैं. वह अक्सर अपने फैशन सेंस और ग्लैमर से लोगों का ध्यान खींचती हैं और इस बार में उनकी तस्वीरों ने ये काम किया है. हाल ही में आयशा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका देसी अंदाज सामने आया है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. आइए जानते हैं किन चीजों ने आयशा के इस लुक को खास बनाया.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा खान का फैशन सेंस हमेशा से ही 'सिंपल और एलिगेंट' का कॉम्बो रहा है. आयशा हमेशा से ही इंडियन आउटफिट्स को मॉडर्न टच देती आई हैं जिनमें वह काफी अच्छी लगती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने देसी लुक में थोड़ा बोल्डनेस का तड़का लगाया है जिसने उनकी पर्सनालिटी को बखूबी निखारा है.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
फोटोशूट के लिए आयशा ने टील ब्लू रंग की साड़ी कैरी की है. देखने में आयशा की साड़ी काफी हल्की और शिफॉन या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक की लग रही है जो उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रहा है. साड़ी प्लेन है और उस पर कोई हैवी कढ़ाई नहीं है जो उसे विंटेज वाइब भी दे रही है.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा ने ब्लू साड़ी के साथ डीप पिंक (रानी पिंक) रंग का ब्लाउज कैरी किया है. बैकलेस ब्लाउज डिजाइन और स्लीवलेस पैटर्न उनके स्टाइल को बोल्ड और मॉडर्न बना रहे हैं. उन्होंने साड़ी के पल्लू को जिस तरह से ड्रेप किया है, वह उनके एथनिक लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा की एसेसरीज की बात करें तो उन्होंने ब्लाउज के मैचिंग की गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनी हैं. इसके अलावा उनके ऑक्सीडाइज्ड झुमके और विंटेज रिंग उनके लुक में चार चांद लगा रही है. हाथ की चूड़ियां और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के मेल ने उन्हें देसी अंदाज में फिट बैठाया है.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा का मेकअप पूरी तरह नेचुरल और ड्यूई रखा गया है. आंखों पर उन्होंने हल्का काजल और मस्कारा लगाया है जो उनकी आंखों को हाईलाइट कर रहा है. इसके अलावा होठों पर न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक, माथे पर छोटी सी नीली बिंदी ने उनकी खूबसूरती को और उभारा है.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा के बालों 2 तरह से खास लग रहे हैं. कुछ फोटोज में जहां लहराते बाल दिख रहे हैं, वो उनके लुक को रोमांटिक बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ फोटोज में वो जूड़े में काफी क्लासी लग रही हैं. बालों पर पड़ने वाली धूप ने उन्हें और अच्छआ लुक दिया था.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)
आयशा की नोज रिंग (नथनी) पूरा ध्यान अपने ऊपर खींच रही है साथ ही वह उनके लुक में ट्रेडिशनल फिनिशिंग टच जोड़ रही है. आयशा का यह पूरा लुक उन लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है जो कम एफर्ट में भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं.
(Photo: Instagram/Ayesha Khan)