Advertisement

फैशन

पत्नी के साथ बनारस की गलियां घूमे अश्नीर ग्रोवर! बनारसी दुपट्टा-जूलरी में दिखा रॉयल अंदाज

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST
  • 1/8

भारत के बिजनेसमैन और 'शार्क टैंक इंडिया' फेम अश्नीर ग्रोवर इन दिनों अपनी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के साथ बनारस की यात्रा पर हैं. दोनों अक्सर पूरी दनिया घूमते रहते हैं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं. उनकी पत्नी माधुरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बनारस ट्रिप की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह बनारस के घाट, गलियां आदि जगह घूम रहे हैं.

(Photo: Instagram/madsj30)

  • 2/8

अश्नीर और माधुरी ने अपने इस ट्रिप की शुरुआत गंगा आरती और नाव की सवारी के साथ की. तस्वीरों में दोनों बनारस के घाटों पर सुकून के पल बिताते दिख रहे हैं. माधुरी जहां बनारस के रंग में रंगी नजर आईं. 

(Photo: Instagram/madsj30)
 

  • 3/8

अश्नीर और माधुरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और नमो घाट पर भी समय बिताया. हाथ जोड़े हुए विशाल स्टैच्यू के सामने दोनों ने पोज दिए. अश्नीर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में बनारस की एनर्जी और वहां मिलने वाली शांति का जिक्र किया है.

(Photo: Instagram/madsj30)
 

Advertisement
  • 4/8

अश्नीर ग्रोवर ने अपनी पत्नी के साथ बनारस की गलियों में कुल्हड़ में मिलने वाले केसरिया मलइयो का भी लुत्फ उठाया. ये वहां की फेवरेट स्वीट डिश में गिनी जाती है.

(Photo: Instagram/madsj30)

  • 5/8

अश्नीर की वाइफ माधुरी ने भी बनारस के स्ट्रीट फूड का पूरा आनंद लिया. उन्होंने मशहूर 'ब्लू लस्सी शॉप' पर कुल्हड़ वाली लस्सी पी. इसके अलावा कपल ने अंगीठी पर सिंकते हुए टोस्ट और चाय का भी मजा लिया.

(Photo: Instagram/madsj30)
 

  • 6/8

माधुरी हमेशा की तरह बनारस में एथनिक ड्रेस में काफी अच्छी लग रही थीं. उन्होंने क्रीम कलर के सूट के साथ लाल और सुनहरे रंग का हैवी बनारसी दुपट्टा कैरी किया था. उन्होंने अपने लुक को ऑक्सीडाइज्ड जूलरी और माथे पर बिंदी के साथ पूरा किया था जो बनारस के बैकड्रॉप पर काफी जंच रहा था.

(Photo: Instagram/madsj30)

Advertisement
  • 7/8

दूसरी तरफ, अश्नीर ग्रोवर अपने सिग्नेचर कैजुअल लुक में दिखे. उन्होंने डार्क शेड की हुडी के साथ पफर जैकेट और चश्मा पहना था. वहीं, एक अन्य फोटो में अश्नीर और माधुरी दोनों ही डार्क ग्रीन वेलवेट आउटफिट्स में ट्विनिंग करते नजर आए. 

(Photo: Instagram/madsj30)

  • 8/8

अन्य फोटो में माधुरी ने मोरपंखी नीले रंग का शानदार एथनिक सूट पहना है. गले में हैवी जरदोजी कढ़ाई और बनारसी दुपट्टे का मल्टीकलर बॉर्डर इसे शाही लुक दे रहा है. ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकलेस और लाल बिंदी उनके पारंपरिक अंदाज को बखूबी निखार रहे हैं.

(Photo: Instagram/madsj30)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement