गैंगस्टर अबू सलेम का क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नहीं हो पाया केंद्र का हलफनामा

Abu Salem: गैंगस्टर अबू सलेम इन दिनों जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है. अबू सलेम ने कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि उसे अवैध तरीके से भारत में रखा जा रहा है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

गैंगस्टर अबू सलेम की ओर से मुंबई सीरियल ब्लास्ट और प्रदीप जैन से जबरन वसूली के मामले में दी गई सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को भी केंद्रीय गृह सचिव का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नहीं हो पाया. मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मौखिक जानकारी लेकर उसे कोर्ट तक पहुंचाया जाए. 

Advertisement

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि केंद्रीय गृह सचिव से सलेम के प्रत्यर्पण के समय भारत के तत्कालीन उप प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर क्या भारत सरकार आज भी पालन करेगी? कोर्ट ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इस मसले पर जवाब दाखिल करे.

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अबू सलेम
बता दें कि उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में सजा कम करने की मांग की गई है. अबू सलेम ने कहा है कि, उसे अवैध तरीके से भारत में रखा गया है. भारत सरकार को उसे पुर्तगाल को प्रत्यर्पित कर देना चाहिए. 

क्या है पूरा मामला?
पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के समय भारत सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि किसी भी मामले में 25 साल से ज्यादा सजा नहीं दी जाएगी. अबू सलेम इसी वादे का हवाला देते हुए सजा कम करने की मांग कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर सलेम ने कहा है कि उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. हालांकि, सीबीआई की ओर से हलफनामा दाखिल कर कहा गया है कि वह 2002 में दिए गए आश्वासन को मानने के लिए बाध्य नहीं है. 

Advertisement

इस मामले पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने गृह सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश देते हुए कहा था कि, क्या सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को नहीं मानेगी. इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा, जिसके परिणाम दूरगामी होंगे. भविष्य में भी आपको किसी को प्रत्यर्पण करके भारत लाना होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »