VIDEO: ज़िपलाइन के दौरान टूटा लॉक, 40 फीट नीचे गिरा युवक... कर्नाटक में दर्दनाक हादसा

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के डंडेली स्थित स्टर्लिंग रिवर रिजॉर्ट में ज़िपलाइन राइड के दौरान 24 वर्षीय कुबेरा सुरपुरा 30-40 फीट ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं और नसों को नुकसान पहुंचा. परिवार ने रिजॉर्ट पर सुरक्षा में लापरवाही और इलाज का खर्च उठाने के वादे से मुकरने का आरोप लगाया है.

Advertisement
हादसे के शिकार युवक की टूट गई हैं कईं हड्डियां. (Photo: ITG) हादसे के शिकार युवक की टूट गई हैं कईं हड्डियां. (Photo: ITG)

सगाय राज

  • डंडेली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले से एक हैरान करने और डरा देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्राइवेट रिज़ॉर्ट में ज़िपलाइन राइड के दौरान 30 से 40 फ़ीट की ऊंचाई से गिरने से 24 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के परिवार ने रिज़ॉर्ट पर लापरवाही और सुरक्षा में कमी का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि 3 जुलाई को डंडेली के स्टर्लिंग रिवर रिज़ॉर्ट में हुए इस हादसे में घायल युवक की पहचान कुबेरा सुरपुरा के तौर पर हुई है. गिरने की वजह से उनकी कई हड्डियां टूट गईं और नसों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा. उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं और उनका इलाज अभी भी चल रहा है.

Advertisement

परिवार ने रिजॉर्ट पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिवार के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब विजयपुरा ज़िले के रहने वाले सुरपुरा, रिज़ॉर्ट में ज़िपलाइन एक्टिविटी में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा के अपर्याप्त इंतज़ामों की वजह से यह घटना हुई. साथ ही उन्होंने दावा किया कि रिज़ॉर्ट ने शुरू में उनके इलाज का खर्च उठाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में वे अपने वादे से मुकर गए.

परिवार ने एडवेंचर एक्टिविटी के संचालन और रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ज़िम्मेदारी तय करने की मांग की है. हालांकि, इस पूरे मामले में स्टर्लिंग रिवर रिज़ॉर्ट ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है. अपने जवाब में रिज़ॉर्ट ने इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया और कहा कि दुर्घटना के समय सुरक्षा के सभी ज़रूरी नियम लागू थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »