त्योहारों से पहले कर्नाटक में 45 फैक्ट्रियों पर छापा, एक्सपायर्ड बिस्किट-दूध से बन रही थी आइसक्रीम

त्योहारों के मौसम में हर तरफ आइस्क्रीम बडे़ चाव से खाई जाती हैं, जिससे इनकी बिक्री भी बढ़ जाती है. अब कर्नाटक में 45 आइ्सक्रीम फैक्ट्रियों के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है. गंदगी, केमिकल और एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स से बड़े स्तर पर आइस्क्रीम बनाए जा रहे थे.

Advertisement
 कर्नाटक में 45 आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया (Photo-ITG) कर्नाटक में 45 आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया (Photo-ITG)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

कर्नाटक से आई खबर के बाद अब आइसक्रीम खाने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा. 8 अक्टूबर को हेल्थ मिनिस्टर यूटी खादर के ऑर्डर पर पूरे राज्य में फूड सेफ्टी टीम ने 45 आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर एक साथ छापा मारा. जांच में 4 बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं.  कहीं एक्सपायर्ड बिस्किट और दूध से आइसक्रीम बन रही थी, तो कहीं गंदगी में मक्खियों के बीच प्रोडक्शन हो रहा था. टीम ने कुल 70 सैंपल उठाए हैं और सभी सरकारी लैब में भेजे गए है. जांच में फेल होने पर लाइसेंस तो रद्द होगा ही, साथ ही जेल भी होगी.

Advertisement

पहला केस जयनगर 3rd ब्लॉक के सवारा आइसक्रीम कैफे का है. यहां टीम को मैरीगोल्ड ब्रिटानिया बिस्किट, नंदिनी समृद्धि दूध, चाय-कॉफी मिक्स और नारियल पाउडर एक्सपायर्ड मिला. इसी से आइसक्रीम और टॉपिंग बन रही थी.  छापे के बाद सारा माल जब्त कर लिया गया.

दूसरा केस बन्नेरघट्टा रोड की M.N. एंटरप्राइजेज का है. यहां प्लेन कैरेमल, नेस्ले मिल्कमेड और मिल्की मिस्ट खोया एक्सपायर हो चुका था. इसके साथ ही प्रोडक्ट की लेबलिंग में भी गड़बड़ी मिली. अब दोनों मामलों में FSSAI एक्ट 2006 के तहत केस दर्ज होगा.

तीसरा केस रायचूर की जेमिनी आइसक्रीम यूनिट का है. यहां फूड सेफ्टी ऑफिसर ने देखा कि फर्श पर कचरा, दीवारों पर फफूंदी और बर्तन काले पड़े हैं. बिना ग्लव्स के मजदूर आइसक्रीम बना रहे थे.  यहां भी टीम ने तुरंत नोटिस दिया है. चौथा केस मैसूर की जॉन कैंडी यूनिट का है. यहां आइसक्रीम पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी और लाइसेंस नंबर ही नहीं था.  20 हजार रुपये की आइसक्रीम जब्त की गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैफे मोंडेगर पर तुकाराम मुंढे की टीम का छापा, खामियां मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

क्यों हो रही है ये रेड?

पिछले दो महीनों में बेंगलुरु और मैसूर में बच्चों में फूड पॉइजनिंग के केस बढ़े थे. कई शिकायतें आईं कि आइसक्रीम में सिंथेटिक कलर और घटिया दूध पाउडर मिलाया जा रहा है.  इसके बाद हेल्थ मिनिस्टर यूटी खादर ने पूरे राज्य में स्पेशल ड्राइव का ऑर्डर दिया.

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कहा है कि ये ड्राइव आगे भी जारी रहेगी. त्योहारों में आइसक्रीम की डिमांड 40% बढ़ जाती है और कई फैक्ट्रियां सस्ते में माल बनाने के लिए एक्सपायर्ड सामान यूज करती हैं. अगर आप भी आइसक्रीम खरीद रहे हैं तो लेबल पर FSSAI नंबर, डेट और इंग्रेडिएंट जरूर देखें. गड़बड़ी दिखे तो 1800-425-1000 पर शिकायत करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »