कर्नाटक में दरिंदगी: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और मारपीट, जबरन पिलाई शराब

कर्नाटक में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, महिला समेत तीन आरोपियों ने बच्ची को बहाने से बुलाया, शराब पिलाई और फिर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
यह घटना 17 जुलाई को हुई थी. अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. (Photo: ITG) यह घटना 17 जुलाई को हुई थी. अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. (Photo: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु ,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

कर्नाटक के देवनहल्ली में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने बच्ची को मंदिर जाने के बहाने घर से बाहर बुलाया, जिसके बाद दो युवकों ने उसे अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रास्ते में बच्ची को जबरन शराब पिलाई और बाद में एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

यह घटना बेंगलुरु से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित देवनहल्ली इलाके की है. पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को रेनुका नाम की महिला ने बच्ची को मंदिर जाने की बात कहकर घर से बाहर बुलाया था. इसके बाद बच्ची को नवीन और वेंकटरमण के साथ भेज दिया गया. दोनों युवक बच्ची को ऑटो से किसी दूसरी जगह लेकर गए. रास्ते में आरोपियों ने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई. इसके बाद जब वे बच्ची को उसके घर के पास लेकर पहुंचे तो उसकी हालत देखकर उसे घर छोड़ने का फैसला बदल दिया.

निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर वारदात का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्ची से कहा कि अगर वह इस हालत में घर गई तो परिवार को पता चल जाएगा और उसे डांट पड़ेगी. इसके बाद उसे दूसरी जगह ले जाया गया. आरोप है कि बच्ची को एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट की गई. वारदात के बाद आरोपी अगली सुबह उसे घर के पास छोड़कर चले गए. इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा.

Advertisement

उधर, बच्ची के रातभर घर नहीं लौटने से परिवार परेशान था. सुबह जब वह घर पहुंची तो उसकी मां ने उससे पूरी बात पूछी. इसके बाद बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार ने देवनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया. मामले में रेनुका, नवीन और वेंकटरमण को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »