कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस विधायकों की एक लिस्ट सामने आई है. इसमें मुस्लिम, लिंगायत, ओबीसी और महिलाओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है. इस लिस्ट में कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी नाम शामिल हैं.

Advertisement
कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 22 जुलाई को हो सकता है. (Photo- PTI) कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार 22 जुलाई को हो सकता है. (Photo- PTI)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं. इस बीच कांग्रेस विधायकों की एक लिस्ट सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि इस लिस्ट में शामिल नेताओं के नामों पर कैबिनेट विस्तार के लिए विचार किया जा रहा है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो लिस्ट सामने आई है, उसके मुताबिक, कांग्रेस सभी समुदायों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रही है. इसमें मुस्लिम, लिंगायत और ओबीसी के साथ-साथ महिलाओं को भी तरजीह दी गई है.

Advertisement

इस सूची में सिर्फ मंत्रियों के नाम ही नहीं हैं, बल्कि कर्नाटक विधानसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए भी कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आए हैं. इनमें दिनेश गुंडू राव, आर.वी. देशपांडे और एच.के. पाटिल का नाम शामिल है.

किन विधायकों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह?

  • मुस्लिम कोटा: रिजवान अरशद, बी.जेड. जमीर अहमद खान, तनवीर सेठ, सलीम अहमद और कनीज फातिमा के नाम दावेदारों में शामिल हैं. चर्चा है कि इनमें से तीन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.
     
  • लिंगायत समुदाय: अशोक पट्टण, लक्ष्मण सावदी, विजयानंद काशप्पनवर, बसवराज रायरेड्डी, हमपनगौड़ा बदरली, यशवंत रायगौड़ा और अप्पाजी नदागौड़ा के नाम दौड़ में हैं. इनमें से भी तीन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है.
     
  • वोक्कालिगा समुदाय: शरथ बच्चेगौड़ा, मगडी बालकृष्ण, गुब्बी वासु, शिवलिंगेगौड़ा, चेलुवरायास्वामी और प्रिया कृष्णा के नाम चर्चा में बने हुए हैं.
     
  • महिला प्रतिनिधित्व: आरती कृष्णा, लक्ष्मी हेब्बालकर, उमाश्री और नयना मोंटम्मा के नामों पर विचार चल रहा है, जिनमें से दो को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है.
     
  • ओबीसी और अन्य वर्ग: अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) से अजय सिंह, श्रीनिवास माने, संतोष लाड और मानकल वैद्य के नाम शामिल हैं. वहीं एससी/एसटी वर्ग से कांपली गणेश, नरेंद्र स्वामी, प्रसाद अब्बैया और रघु मूर्ति के नाम रेस में हैं. कोडावा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए ए.एस. पोन्नन्ना के नाम पर विचार होने की खबर है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »