सड़क चलते पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाती थीं महिलाएं... बेंगलुरु से 6 गिरफ्तार

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं राह चलते पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाती थीं.

Advertisement
बेंगलुरु से 6 महिलाएं हुईं गिरफ्तार. (Photo: Representational ) बेंगलुरु से 6 महिलाएं हुईं गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

बेंगलुरु ने 6 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. ये महिलाएं सार्वजनिक जगह पर पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाकर अवैध गतिविधियों में शामिल थीं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की महिला सुरक्षा विंग ने 24 अप्रैल को की थीं.

राह गुजरने वाले पुरुषों 
पुलिस ने अपने बयान में इन महिलाओं की राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई थी. सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं यहां कोरमंगला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, मडीवाला चेक पोस्ट के पास बस स्टॉप के फुटपाथ पर खड़ी थीं और सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए बुला रही थीं.

Advertisement

इस जानकारी के आधार पर CCB महिला सुरक्षा विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि 6 विदेशी महिलाएं एक सार्वजनिक जगह पर पुरुषों को वेश्यावृत्ति के लिए उकसाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त थीं.

मामले की आगे की जांच में जुटी पुलिस
तेजी से कार्रवाई करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने छापा मारा और उन सभी छह विदेशी महिलाओं को हिरासत में ले लिया. उनके पासपोर्ट और वीजा के बारे में पूछताछ करने पर वे कोई वैध और संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाईं.

पुलिस के बयान में आगे कहा गया है कि इसके बाद सभी 6 विदेशी महिलाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट के साथ कोरमंगला पुलिस स्टेशन में पेश किया गया. इस संबंध में कोरमंगला पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement