मेडिकल स्टोर पर पर्चा दिखाकर मिंकी ने चुपके से कही ये बात, ठहाके लगाएंगे आप!

रोज कुछ मिनट हंसने और मजेदार जोक्स पढ़ने की आदत आपको तनाव से राहत देने में मदद कर सकती है. इससे मन हल्का रहता है और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

>बबलू लाइब्रेरी जाकर पूछता है- 
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा -
वापस करने कौन आएगा भाई...!

 

>एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां 
दो दिन में ही बिक गईं...
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...!
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'...!

Advertisement

 

>मिंकी- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है.
पिंकी-  हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी.
मिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया.
पिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं !!

 

ऐसे ही और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>राजू-तुम क्या सोच रहे हो?
वीरू-कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई.
राजू-तो क्या हुआ?
वीरू-सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं !

 

>सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है.
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है...!

 

>मेडिकल स्टोर पर काफी भीड़ थी-
भीड़ छंटी तो शालू ने धीरे से इधर-उधर देखकर एक परचा दुकानदार को दिया और बोली...
भाई साहब, मेरे होने वाले पति डॉक्टर हैं....
यह उनका लव लेटर है, पढ़कर सुना देंगे प्लीज !!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »