>पत्नी- सुनोजी, तुम्हें 'खास जिम्मेदारी' देकर जा रही हूं.
पति-कौन सी जिम्मेदारी?
पत्नी- कुकर की 3 सीटी के बाद गैस बंद कर देना.
पति बेहोश!
>टीचर नीचे दिए गए शब्दों के मिनिंग लिखो-
श्याम- Air Hostess=हवाई सुंदरी
Nurse=दवाई सुंदरी
Lady Teacher=पढ़ाई सुंदरी
Maid=सफ़ाई सुंदरी
Wife—लड़ाई सुंदरी...
टीचर बेहोश
>बंटी- कल रात सन्नी से मेरी लड़ाई हो गई,
पर कुछ सोचकर मैंने उसे छोड़ दिया.
रमेश- क्या सोचकर छोड़ दिया
बंटी- यही कि वह
मुझसे ज्यादा ताकतवर है...!!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
>टिल्लू-बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का।
गप्पू -फिर क्या हुआ, बन गए…?
टिल्लू -अरे कहां, बचपन खत्म।
शौक खत्म...!!
>दूल्हा -घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं…?
दुल्हन-हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना..!
>भोलू- मेरी मां ने कभी तंत्र विद्या नहीं सीखी.
पता नहीं क्यों-
जिस लड़की पर मैं फिदा होता हूं,
मां एक नजर में बता देती है कि
वो चुड़ैल है...!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in