जब डॉक्टर ने पूछा- शराब पीना बंद किया या नहीं? शराबी का जवाब सुनकर छूट गई हंसी

यदि आप सुबह-शाम हंसने खिलखिलाने की आदत डाल लें तो आपका दिनभर का आधे से ज्यादा तनाव तो यूं ही दूर हो जाएगा. साथ ही माइंड और मूड भी फ्रेश रहेगा. आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स.

Advertisement
Jokes in Hindi Jokes in Hindi

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

> पापा- बेटा जरा अपना मोबाइल देना
बेटा- एक मिनट पापा ऑन करके देता हूं.
वीडियो डिलीट...फोटोज़ डिलीट...मैसेजेस डिलीट
पापा लीजिए ऑन हो गया
पापा- अरे नहीं बस मुझे टाइम बता दे.
पापा की बात सुनकर बेटे ने सिर पकड़ लिया. 

 

> डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं.
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है. 

Advertisement

 


> चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> पति - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई. 

 

> टीटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था?
मंटू- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए ₹5000 लिए थे.
टीटू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
मंटू- मेरी पत्नी साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है.

Advertisement


 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement