>पंडित जी ने कुंडली मिलाई.
36 के 26 गुण मिल गये.
लड़के वालों ने मना कर दिया.
लड़की वालों ने हैरान हो कर पूछा-
जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?
लड़के वाले-हमारा लड़का बिलकुल लफंगा है, अब क्या बहु भी उस जैसी ले आयें?
>बेटा- पिता जी, आप रात को चश्मा लगाकर क्यों सोते हैं ?
पिता- बेटा, मुझे सपने में कुछ भी दिखाई नहीं देता!!
>दुकानदार- क्या चाहिए ?
शराबी- मुझे पत्नी से लड़ने के लिए शक्ति चाहिए,
हिम्मत चाहिए, हौसला भी चाहिए.
दुकानदार-अरे इसे एक क्वार्टर दो,
सोडा और मूंग दाल का पैकेट दो, दस वाला...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>रोहन- बचपन में कितना डराया जाता था कि,
मेंढक को पत्थर मारोगे तो गूंगी और बहरी बीवी मिलेगी...
कितना डरते थे तब,
अब पछतावा हो रहा है!
>मालिक- तुमने उस कारखाने में कितने दिन काम किया है ?
नौकर- पचास साल.
मालिक- तुम्हारी उम्र क्या है ?
नौकर- तीस साल.
मालिक- जब तुम्हारी उम्र तीस साल की है फिर पचास साल काम कैसे किया.
नौकर- सर ओवर टाईम बहुत होता है.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in