ये क्या... बिना ईंट, थर्माकोल से दीवार बना रहे लोग! गर्मी में रहता है ठंडा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोग ईंटों की बजाय थर्माकोल जैसी दिखने वाली EPS शीट्स से दीवारें बनाते नजर आ रहे हैं. यह तकनीक थर्मल इंसुलेशन का काम करती है, जिससे गर्मियों में अंदर का तापमान ठंडा रह सकता है.

Advertisement
ईपीएस का इस्तेमाल करने से घर काफी ठंडा रहता है. ( Photo: ITG) ईपीएस का इस्तेमाल करने से घर काफी ठंडा रहता है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

जब भी घर बनाने की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ईंट, सीमेंट, बालू और सरिया की तस्वीर आती है. घर बनाने के लिए आज तक सबसे जरूरी चीजें यहीं हुआ करती थी, जिसका इस्तेमाल कर घर का निर्माण किया जाता था. लेकिन, समय के साथ कंस्ट्रक्शन के फील्ड में भी कई बदलाव आए हैं. अब समय के साथ घर बनाने के लिए नए तकनीक के साथ-साथ निर्माण  प्रक्रिया में भी कई तरह के बदलाव आए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि घर बनाने के लिए लोग ईंट, सीमेंट, बालू और सरिया की जगह थर्माकोल का इस्तेमाल कर रहे हैं. सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है. लेकिन वीडियो में यही दिख रहा है कि कुछ लोग ईंटों की जगह थर्माकोल जैसी दिखने वाली बड़ी-बड़ी शीट्स और ब्लॉक्स से दीवारें बनाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

वीडियो देखकर लोग काफी हैरान भी हो रहा है कि आखिर थर्माकोल से घर कितना मजबूत होगा और कब तक चलेगा.  इसके साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि क्या ऐसी दीवारें गर्मी, सर्दी और बरसात से बचाने में कितनी कारगर होगी. दरअसल, वीडियो में दिख रही सामग्री सामग्री साधारण पैकिंग वाला थर्माकोल नहीं, बल्कि ईपीएस (EPS - Expanded Polystyrene) ब्लॉक या पैनल होते हैं. आज के नए घर बनाने में इनका इस्तेमाल किया जा रहा है.  ईपीएस का इस्तेमाल करने से दीवारों के बीच इंसुलेशन के लिए किया जाता है. यह EPS ईंट, सीमेंट, बालू और सरिया के तरह भारी न होकर काफी हल्की होती है.

गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मदद
ईपीएस का इस्तेमाल करने से घर काफी ठंडा रहता है. यह थर्मल इंसुलेशन का काम करता है. इसके उपयोग से बाहर की गर्मी घर के अंदर तक नहीं जाती.  इस कारण से इसका इस्तेमाल आज कर किया जा रहा है. इसके इस्तेमाल से कमरा काफी ठंडा रहता है और एसी -कूलर की जरूरत कम पड़ती है. 

Advertisement

तेजी से तैयार हो जाती हैं दीवारें
पहले से इस्तेमाल होते ईंटों की तुलना में यह काफी हल्के होते हैं. जिसे आसानी से एक-जगह से दूसरे जगह ले जाया जाता है. इससे घर के निर्माण काफी जल्दी आसानी से हो जाता है. इस वजह से दुनिया के कई देशों में इसका उपयोग किया जा रहा है. 

कहां-कहां होता है इस्तेमाल?
ईपीएस का उपयोग घर बनाने से लेकर  कोल्ड स्टोरेज, इंसुलेशन पैनल, सैंडविच पैनल, छतों और विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में भी किया जा रहा है. वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं के अब घर बनाने के लिए ईंटों की जरूरत खत्म हो जाएगी. लेकिन असल में ऐसा होना काफी मुश्किल है. क्यों कि घर बनाने के लिए सिर्फ दीवार नहीं पूरे घर के स्ट्रक्चर के डिजाइन,  इंजीनियरिंग और क्वालिटी पर निर्भर करती है. कई मामलों में ईपीएस पैनलों को स्टील या कंक्रीट संरचना के साथ इस्तेमाल किया जाता है.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई लोग काफी हैरान हैं.  कई लोग इसे भविष्य की निर्माण तकनीक बता रहे हैं. वहीं,  कुछ लोग इसकी मजबूती को लेकर सवाल उठा रहे हैं. गर्मी से बचाव, हल्के वजन और तेज निर्माण जैसी खूबियों के कारण यह तकनीक दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »