अमेरिका में हर महीने कितना आता है बिजली का बिल? भारतीय महिला ने बताया पूरा हिसाब

अमेरिका के फीनिक्स शहर में रहने वाली एक भारतीय महिला ने बताया कि 3,000 स्क्वायर फीट के घर में सेंट्रल एसी, हीटिंग सिस्टम और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल के बावजूद उनका बिजली बिल मौसम के अनुसार बदलता रहता है.

Advertisement
अमेरिका में ज्यादातर बड़े घरों में भारत की तरह अलग-अलग कमरों में स्प्लिट एसी नहीं लगाए जाते. ( Photo: Insta/ @ sarika_in_america) अमेरिका में ज्यादातर बड़े घरों में भारत की तरह अलग-अलग कमरों में स्प्लिट एसी नहीं लगाए जाते. ( Photo: Insta/ @ sarika_in_america)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

अमेरिका में रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल भारत से काफी अलग होती है. बड़े-बड़े घर, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम और ढेर सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वहां आम बात हैं. ऐसे में भारत में रहने वाले लोगों के दिमाग में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका में हर महीने बिजली का बिल कितना आता होगा. हाल ही में अमेरिका के फीनिक्स शहर में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि घर का बिजली बिल कितना आता है. उनकी ये रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

अमेरिका में रहने वाली सारिका नाम की महिला ने बताया कि उनका घर करीब 3,000 स्क्वायर फीट का है. अमेरिका में ज्यादातर बड़े घरों में भारत की तरह अलग-अलग कमरों में स्प्लिट एसी नहीं लगाए जाते. इसके बजाय पूरे घर को ठंडा और गर्म रखने के लिए सेंट्रल एसी और हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने बताया कि उनके घर में दो सेंट्रल एयर कंडीशनिंग यूनिट लगी हुई हैं. इनसे जुड़े डक्ट पूरे घर में फैले हुए हैं, जिनके जरिए हर कमरे में ठंडी या गर्म हवा पहुंचती है. गर्मियों में यही सिस्टम पूरे घर को ठंडा रखता है, जबकि सर्दियों में इसी से हीटिंग की सुविधा मिलती है. इसलिए घर के अंदर का तापमान लगभग एक जैसा बना रहता है, चाहे बाहर कितना भी गर्म या ठंडा मौसम क्यों न हो.

Advertisement

पूरे घर में चलता है सेंट्रल एसी सिस्टम
महिला के अनुसार, वह फीनिक्स शहर में रहती हैं, जो अमेरिका के सबसे गर्म इलाकों में गिना जाता है. यहां गर्मी इतनी अधिक पड़ती है कि एयर कंडीशनर लगभग पूरे साल चलता रहता है. केवल करीब तीन महीने ऐसे होते हैं जब हीटर की जरूरत पड़ती है. एसी के अलावा घर में कई अन्य उपकरण भी लगातार इस्तेमाल होते हैं. इनमें रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, ड्रायर, ओवन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर और कई स्मार्ट गैजेट्स शामिल हैं. इसके अलावा सुरक्षा कैमरे, स्मार्ट डोरबेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी हर समय बिजली का उपयोग करते रहते हैं. 

गर्मियों में कितना आता है बिजली बिल?
इतने सारे उपकरणों के बावजूद उनका बिजली बिल सुनकर कई लोग हैरान रह गए. महिला ने बताया कि गर्मी के मौसम में उनके घर का बिजली बिल लगभग 300 डॉलर तक पहुंच जाता है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 25,000 से 30,000 रुपये के बीच आता है. हालांकि सर्दियों में जब एसी का इस्तेमाल कम हो जाता है, तब उनका बिजली बिल घटकर 80 से 100 डॉलर के बीच रह जाता है. भारतीय करेंसी में यह लगभग 7,000 से 8,500 रुपये के बराबर होता है.

महिला ने यह भी बताया कि अमेरिका में बिजली का खर्च कम करने के कई तरीके मौजूद हैं. लोग बिजली बचाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं, घरों में बेहतर इंसुलेशन करवाते हैं और स्मार्ट थर्मोस्टेट जैसी तकनीकों का उपयोग करके बिजली की खपत को नियंत्रित करते हैं. कई परिवार सोलर पैनल भी लगवा रहे हैं, जिससे बिजली का बिल काफी कम हो जाता है. उन्होंने अपने वीडियो में लोगों से यह भी पूछा कि उनके घर का बिजली बिल कितना आता है और वे बिजली बचाने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाते हैं. वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और अपने अनुभव शेयर किए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »