उत्तराखंड में 5 मार्च से बिगड़ेगा मौसम, सेना के कैंपों में एवलांच की चेतावनी

उत्तराखंड में 5 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 6 से 7 मार्च के बीच पहाड़ों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि ऊंची पहाड़ों पर एवलांच की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

Advertisement
उत्तराखंड में 5 मार्च से होगी भारी बारिश उत्तराखंड में 5 मार्च से होगी भारी बारिश

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 04 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

  • ऊंची पहाड़ियों पर हो सकता है एवलांच
  • मौसम विभाग ने जारी की एजवाइजरी
होली के त्योहार की देशभर में धूमधाम से तैयारियां शुरू हो गई हैं. पहाड़ों पर होली से पहले मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने गुरुवार से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है. मौसम विभाग का दावा है कि गुरुवार से तेज हवाओं के साथ बर्फीले तूफान उत्तराखंड में दस्तक दे सकते हैं.

सीमा पर तैनात सेना के कैंपों में एवलांच की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वजह से सेना को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. दरअसल 5 और 6 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है.

Advertisement

आमतौर पर मार्च में गर्मी दस्तक दे देती है, जिसकी वजह से लोग जी भरकर होली आसानी से खेल सकते हैं. ऐसे में इस बार बारिश होली का मजा किरकिरा कर सकती है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 5 मार्च से फिर मौसम करवट लेगा और 6 और 7 को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

यह भी पढ़ें:

पहाड़ी इलाकों में होगी भारी बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंची पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है. मार्च से प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत भी हो जाती है. मौसम विभाग का दावा है कि 5 मार्च की शाम से उत्तराखंड में . 6 मार्च से मौसम ज्यादा खराब हो जाएगा. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी भी होगी.

Advertisement

सेना के कैम्पों में भी अलर्ट

6 मार्च को प्रदेश का मौसम खराब रहने वाला है जिसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि 7 को मौसम थोड़ा साफ़ जरूर होगा पर मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रुकने की मौसम विभाग ने सलाह दी है.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाली जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके चलते ऊंचाई वाले स्थानों में खासतौर पर जहां सेना के कैंप हैं, उनको सावधान रहने की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »