टिहरी: खाई में गिरी स्कूल बस, 9 की मौत, 4 बच्चों को किया गया एयरलिफ्ट

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक स्कूल बस के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
टिहरी में बस हादसा, 9 बच्चों की मौत टिहरी में बस हादसा, 9 बच्चों की मौत

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 06 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

  • टिहरी में स्कूली बच्चों की बस खाई में गिरी
  • हादसे में 9 बच्चों की मौत
  • 4 बच्चों को एयरलिफ्ट कर एम्स लाया गया
  • कई अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक स्कूली बस खाई में गिर गई है. टिहरी के कांगसाली में मंगलवार को हुए इस हादसे में 9 बच्चों की मौत हो गई है. स्कूल की मिनी बस में 18 बच्चे सवार थे. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

Advertisement

एक्सीडेंट के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पतला में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं दिखा. जिसके बाद डॉक्टरों ने 4 बच्चों को ऋषिकेश स्थित एम्स में रेफर कर दिया. बच्चों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश लाया गया है.

बाकी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसा टिहरी गढ़वाल के लबगांव के कनसाली में हुआ था. सभी बच्चे मिनी बस में सवार थे. घटनास्थल पर पुलिस भी हादसे के बाद पहुंची.

घटनास्थल पर पहुंची बचाव टीम खाई में गिरे बच्चों को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया. घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस और स्थानीय लोगों को मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस बस हादसे में  कुछ बच्चों को हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटों आई हैं. बच्चों का इलाज जारी है. मृत बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »