जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, बदरीनाथ से फाटा जाते वक्त हुआ था हादसा

उत्तराखंड के चमोली जिले में हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश कर गया. खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है. जानकारी सामने आई है कि इस हादसे में पायलट समेत हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. (Photo- ITG) हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. (Photo- ITG)

अंकित शर्मा / कमल नयन सिलोड़ी

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चमोली पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ. हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थीं.

Advertisement

तलाशी अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की सही लोकेशन का पता लगाने में मुश्किल आ रही थी. अब चमोली पुलिस ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में संपत्ति नामांतरण हुआ आसान, विरासत अभियान में 4,943 मामलों का निपटारा

UCADA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे. पैसेंजर मैनिफेस्ट में पांच यात्रियों के नाम प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज दर्ज हैं.

बारिश और घने बादलों से रेस्क्यू में मुश्किल

हादसे की सूचना वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही है और घने बादल छाए हुए हैं. इससे दृश्यता काफी कम है. ऐसे में रेस्क्यू टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन की टीमें मलबे का पता लगाने और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाने में जुटी हैं.

Advertisement

आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात

जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ संदिग्ध चीजें दिखाई दी हैं, जिससे हेलिकॉप्टर क्रैश होने की आशंका है. आर्मी, एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं. एसडीएम ने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं. मौके से और जानकारी मिलने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज देने का निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है.

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुताबिक, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर VT-HCX बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था. हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी. जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान उसका संपर्क टूट गया और ट्रैकिंग सिस्टम पर भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई. इसके बाद भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों को सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है. एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है.

Advertisement

अक्टूबर में दो हेलिकॉप्टरों की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

अक्टूबर महीने में भी चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टरों की दो इमरजेंसी लैंडिंग हुई थीं. इनमें एक घटना रुद्रप्रयाग में खराब मौसम की वजह से हुई थी, जबकि दूसरी टिहरी में तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

जांच के लिए भेजी गई टीम

उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच शुरू हो गई है. हादसे की जांच के लिए डीजीसीए की टीम भेजी गई है. वहीं, हादसे की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपने का आदेश दिया गया है. AAIB अब हेलीकॉप्टर हादसे की जांच अपने हाथ में लेगा. हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »