यूपी पुलिस में दारोगा के बेटे का मसूरी में कत्ल, होम-स्टे में मिली लाश

मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक होम-स्टे में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं. युवक अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने पहुंचा था. जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि युवक पलंग पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

Advertisement
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस.

aajtak.in

  • मसूरी/देहरादून ,
  • 11 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक होम-स्टे में रुड़की से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं.

जानकारी के अनुसार, कपिल चौधरी (24 साल) अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने पहुंचा था. जब होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि युवक पलंग पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

Advertisement

साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. देर शाम एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने होम स्टे जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि होम-स्टे संचालक द्वारा केवल कपिल चौधरी की आईडी ली गई. पुलिस की पुछताछ जारी है. जल्द ही हत्यारों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

पुलिस हर एंगल से कर रही है इन्वेस्टिगेशन

इस मामले में पुलिस हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन कर रही है. पुलिस की माने तो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. कपिल के साथ कौन होम-स्टे में आकर रुका था. इसका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
रिपोर्टर- सागर शर्मा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »