मुंबई के छह लोगों को लेकर केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर अचानक..., लोगों में हड़कंप

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी की आशंका के कारण बौराड़ी स्टेडियम में एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी.

Advertisement
हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं हेलिकॉप्टर में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं

पंकज भट्ट

  • टिहरी गढ़वाल,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में शनिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गुप्तकाशी के रास्ते केदारनाथ धाम जा रहा था. इसमें मुंबई के पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार थे. उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने एहतियातन लैंडिंग करने का फैसला किया. सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं.

Advertisement

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रांस भारत कंपनी के एक हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में एहतियातन लैंडिंग कराई गई. हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से मुंबई के पांच यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था. यात्रियों को केदारनाथ धाम जाना था. इसी दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की आशंका सामने आने पर पायलट ने उसे नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में उतार दिया.

पायलट ने कहा- इमरजेंसी नहीं, एहतियातन की गई लैंडिंग

हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं, बल्कि एहतियातन की गई लैंडिंग थी. उन्होंने कहा, 'ये प्रिकॉशन लैंडिंग है, इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है. लैंडिंग प्रिकॉशन के लिए की गई है और फॉल्ट हमने चेक कर दिया है.' पायलट ने बताया कि हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था और इसमें छह लोग सवार थे. हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है.

Advertisement

स्टेडियम में खेल रहे थे बच्चे, अचानक हेलीकॉप्टर उतरता देख भागे लोग

घटना के प्रत्यक्षदर्शी परमानंद मैठानी ने बताया कि सुबह के समय लोग बौराड़ी स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक हेलीकॉप्टर तेज रफ्तार से स्टेडियम की ओर आया.
उन्होंने बताया, 'सुबह-सुबह हम मॉर्निंग वॉक पर घूम रहे थे. अचानक बहुत तेजी से हेलीकॉप्टर आया. वहां बच्चे भी खेल रहे थे. जब लगा कि हेलीकॉप्टर उतरने वाला है तो हम वहां से तेजी से भागे.'

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान काफी धूल उड़ी. अचानक हुई इस लैंडिंग से वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई.

सभी छह लोग सुरक्षित, देहरादून लौटा हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों के अलावा पायलट भी सवार था. सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी छह लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई. बाद में हेलीकॉप्टर बौराड़ी स्टेडियम से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया. हालांकि, हेलीकॉप्टर में किस तरह की तकनीकी खराबी की आशंका थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »