दयारा के जंगल, खाई, झाड़ियां छानने फिर निकली 120 लोगों की टीम...कहां चली गई ट्रैकर बबीता पांडे?

दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है, लेकिन कई दिनों की खोज के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें जंगलों, खाइयों और ट्रेक मार्गों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं. हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से भी तलाश जारी है.

Advertisement
जंगल, खाई, झाड़ियां छानने फिर निकली 120 लोगों की टीम (Photo: itg) जंगल, खाई, झाड़ियां छानने फिर निकली 120 लोगों की टीम (Photo: itg)

अंकित शर्मा

  • दयारा बुग्याल,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

उत्तराखंड के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल दयारा बुग्याल क्षेत्र में 29 तारीख की रात बेस कैंप गोई से लापता हुई नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली बबीता पांडे का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. कई दिनों से लगातार चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान के बावजूद राहत टीमों को महिला के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है.

Advertisement

अलग-अलग रास्तों पर निकली 3 टीमें

अब आज 9 जून 2026  को पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, वन विभाग, नेहरु पर्वतारोहण संस्थान, आपदा प्रबन्ध की क्यूआरटी, स्वान दल, एसओजी, स्थानीय लोग एवं गाइड की  3 टीमों का गठन किया गया है. इनमें कुल 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं. ये टीमें तीन अलग-अलग रास्तों से सर्च ऑपरेशन के लिए निकल चुकी हैं.  

साथ ही 3 ड्रोन टीम को भी सर्चिंग में लगाया गया है.  जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्र व अलग-अलग दिशाओं में ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन कॉम्बिंग व तलाशी अभियान चलाया जा सके.

जंगल से आई दो भालुओं की आवाज

प्रशासन द्वारा रविवार को हेलीकॉप्टर की मदद से भी हवाई खोज अभियान संचालित किया गया था ताकि दयारा बुग्याल और आसपास के दुर्गम इलाकों में किसी भी संभावित संकेत को तलाशा जा सके, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा.

Advertisement

इस बीच स्थानीय ग्रामीणों के बीच एक और संभावना को लेकर चर्चा हो रही है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में दयारा बुग्याल से सटे जंगलों में दो भालुओं के आपसी संघर्ष जैसी तेज आवाजें सुनाई दी थीं. साथ ही कुछ जगहों पर खून जैसे निशान दिखाई देने की भी बात कही जा रही है. हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और स्थानीय लोग भी इसे बबीता पांडे के लापता होने की घटना से सीधे तौर पर जोड़ने से बच रहे हैं.

आखिर बबीता पांडे के साथ क्या हुआ? 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बबीता पांडे के साथ क्या हुआ?  क्या यह महज ट्रैकिंग के दौरान हुआ कोई हादसा है, क्या वह रास्ता भटककर किसी दूसरे मार्ग पर चली गईं, या फिर इस घटना के पीछे कोई और कारण है जो अभी सामने नहीं आया है. इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल पहाड़ों की खामोशी में छिपे हैं और पूरा उत्तरकाशी उनके बारे में किसी ठोस जानकारी का इंतजार कर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »