उत्तराखंड में पानी से भरे सड़क और नालों को पार करवाने के लिए लोगों से हो रही वसूली

उत्तराखंड में भारी बारिश से पहाड़ के अलावा मैदानी हिस्सों में भी पानी भर गया है. नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से कई बाजार डूब गए हैं और सड़कों-नालों पर पानी भरा हुआ है. ऐसे में कुछ लोग सड़क और नाला पार कराने के लिए पैसे वसूल रहे हैं. बाइक, साइकिल और कार के लिए ये कीमत अलग-अलग है.

Advertisement
उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात खराब उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात खराब

चांदनी क़ुरैशी

  • रुड़की,
  • 14 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

उत्तराखंड में एक तरफ जहां मौसम की मार है और लोग बदहाल स्थिति में हैं वहीं कुछ लोगों ने इसे पैसा कमाने का मौक बना लिया है. रुड़की में कुछ लोग मजबूरियों का फायदा उठाकर खूब पैसे बना रहे हैं और अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं. पानी से भरे सड़क और नालों को पार कराने के लिए लोगों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को इस काम में लगा रखा है. 

Advertisement

ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा लोगों को सड़क पार ले जाने के लिए पैसे वसूले जा रहे हैं. 10, 20, 50 रूपए लोगों से इस काम के लिए वसूल रहे हैं. सड़क-नाले को पार कराने के लिए अलग-अलग कीमत तय है.  मोटरसाइकिल, साइकिल और कार को सड़क पार करने के अलग-अलग रेट है. 

मौके पर स्थानीय पुलिस भी नदारद दिखाई देती है. वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों की निस्वार्थ सहायता कर रहे हैं. प्रशासन भी लोगों की सहायता करने में लगा हुआ है. हालांकि कुछ लोगों ने इस आपदा को अपनी रोजी-रोटी का साधन जरूर बना लिया है और लोगों से पैसे ले रहे हैं.

मैदानी हिस्सों में भी भरा पानी

आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड में हुई भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है. पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश ने मैदानी क्षेत्रों को भी प्रभावित किया है और जगह-जगह पानी भर गया है. बाजपुर की लेवड़ा नदी उफान पर आ गई है, जिससे नैनीताल रोड का आधा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है.

Advertisement

बाजार में पानी घुस गया है. कई जगह दो से चार फ़ीट तक पानी है और जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है. इसी वजह से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने नदी से हुए जलभराव का निरीक्षण किया. 

उन्होंने अटरिया मंदिर के निकट अटरिया पुल, किच्छा बायपास पर धोबीघाट पहुंचकर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया. मंत्री ने निरीक्षण के दौरान नदी के प्रवाह के संबंध में नदी की चौड़ाई, गहराई, नदी क्षेत्र पर अतिक्रमण के साथ ही नदी के प्रवाह की पुरानी जानकारियां ली और कई निर्देश दिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »