हरिद्वार में बागपत के लड़कों का 'अश्लील' हुड़दंग: गंगा में एक-दूसरे को किया KISS, महिलाओं को बैड टच; पुलिस ने सिखाया सबक

हरिद्वार में गंगा आरती के बाद यूपी के बागपत के चार युवकों ने शराब के नशे में जमकर हुड़दंग मचाया. आरोपियों ने बाजार में महिलाओं से छेड़खानी की और गंगा घाट पर अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर चालान किया.

Advertisement
हरिद्वार में गंगा घाट पर अश्लील हरकत पर पुलिस का एक्शन (Photo- Screengrab) हरिद्वार में गंगा घाट पर अश्लील हरकत पर पुलिस का एक्शन (Photo- Screengrab)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

उत्तराखंड के हरिद्वार में यूपी के चार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया. उन्होंने शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता की. हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान अश्लील हरकतें की. किसी स्थानीय ने इसका वीडियो बना लिया. जिसके बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. हालांकि, चालान काटने और माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. आइये जानते हैं पूरा मामला...

Advertisement

बाजार में छेड़खानी और कैमरे में कैद करतूत

घटना बुधवार शाम की है. हरिद्वार के मुख्य बाजार और गंगा घाट पर उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास ने शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों और महिलाओं के साथ बदतमीजी और छेड़खानी की. उत्तराखंड का यात्रा सीजन शुरू होने के कारण उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इन चार युवकों ने मां गंगा की आरती समाप्त होने के बाद झूमते हुए और हुड़दंग मचाते हुए माहौल को खराब किया. स्थानीय निवासियों द्वारा वीडियो वायरल करने और सूचना देने के बाद हर की पौड़ी चौकी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन चारों आरोपियों को गंगा में स्नान करते समय रंगे हाथों हिरासत में लिया और पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की.

गंगा आरती के बाद पवित्र नगरी के मुख्य बाजार से गुजरते समय इन युवकों की चाल बेहद बेढंगी थी. नशे में चूर यह हुड़दंगबाज रास्ते में खड़ी महिलाओं से छेड़खानी कर रहे थे, दुकानदारों को परेशान कर रहे थे और लेडीज को जानबूझकर धक्का मार रहे थे. स्थानीय नागरिकों ने इस शर्मनाक हरकत को अपने कमरों और कैमरों में कैद कर लिया. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई.

Advertisement

गंगा घाट पर अश्लील हरकतें और पुलिस का एक्शन

बाजार में उत्पात मचाने के बाद ये चारों युवक हर की पौड़ी गंगा घाट पर पहुंच गए. वहां वे यात्रियों को जबरन हटाकर खुद गंगा में कूद गए. नशे की हालत में तैरते हुए ये आपस में बेहद अश्लील हरकतें कर रहे थे. सूचना मिलते ही हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इन युवकों को बहती गंगा से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया. जांच में पुष्टि हुई कि चारों आरोपी बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं और पूरी तरह शराब के नशे में थे.

तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश, दी सख्त चेतावनी

इस घटना पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने गहरा रोष व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि वे खुद इन युवकों के पीछे-पीछे चल रहे थे और पुलिस को पल-पल की जानकारी दे रहे थे. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई न होती, तो कोई बड़ा विवाद या मारपीट हो सकती थी.उत्तराखंड या हरिद्वार-ऋषिकेश का बायकॉट करने वालों को दो टूक जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग किसी राज्य के विरोधी नहीं हैं, बल्कि ऐसे उत्पातियों और आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »