नैनीताल: पूछड़ी मुस्लिम बस्ती में चला बुलडोजर, 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

नैनीताल के रामनगर में कोसी नदी किनारे वन विभाग की 14 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बसे पूछड़ी बस्ती के अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने 86 पक्के मकानों को ध्वस्त कर जमीन कब्जा मुक्त कराई. आरोप है कि भू माफिया ताहिर मुल्ला ने वन भूमि बेचकर बस्ती बसाई थी.

Advertisement
सरकारी जमीन पर बने निर्माण को तोड़ता बुलडोजर. (Photo: ITG) सरकारी जमीन पर बने निर्माण को तोड़ता बुलडोजर. (Photo: ITG)

लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

नैनीताल के रामनगर में कोसी नदी किनारे सरकारी वन भूमि पर बसे अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर और जेसीबी के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इस कार्रवाई में 86 पक्के मकानों को गिराया गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रामनगर की पूछड़ी बस्ती में वन विभाग की करीब 14 हेक्टेयर बेशकीमती जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण था. आरोप है कि भू माफिया ताहिर मुल्ला ने उत्तर प्रदेश से आए लोगों को वन भूमि बेचकर यहां बस्ती बसाई थी. इस बस्ती को तत्कालीन कांग्रेस शासन के दौरान राजनीतिक संरक्षण मिलने के भी आरोप लगाए गए हैं.

बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रशासन की तरफ से दिया गया था नोटिस. (Photo: ITG)

वन विभाग ने इस मामले में संबंधित भू माफिया के खिलाफ अपने विभाग और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है. प्रशासन की कार्रवाई के मद्देनजर गुरुवार शाम को ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अभियान की ब्रीफिंग दी गई थी. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं और मुनादी कराकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई थी.

Advertisement

भारी फोर्स की मौजूदगी में चला बुलडोजर
शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अभियान शुरू हुआ. प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी और भारी फोर्स की मौजूदगी को देखते हुए कई लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए. इसके बाद वन विभाग ने बुलडोजर की मदद से शेष अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन पर अपना कब्जा वापस स्थापित किया.

एसएसपी ने बताया कि वन विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पूछड़ी बस्ती में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, आरोपी भू माफिया ताहिर मुल्ला की तलाश की जा रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »