हरिद्वार: गंगा में थार उतारकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने क्रेन से गाड़ी निकाल कर की सीज

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में कुछ युवकों ने अपनी थार कार को गंगा की नील धारा में स्टंट के लिए उतार दिया. गाड़ी नदी के बीच में फंसकर डूबने लगी, जिस पर स्थानीय लोगों ने गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला गया.

Advertisement
हरिद्वार में गंगा किनारे स्टंट का वीडियो वायरल हो गया है (Photo: ITG) हरिद्वार में गंगा किनारे स्टंट का वीडियो वायरल हो गया है (Photo: ITG)

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार, उत्तराखंड,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

उत्तराखंड के हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में बैरागी कैंप के पास गंगा नदी में स्टंट के दौरान एक थार कार फंस गई. कुछ युवकों ने थार की इंजन क्षमता जांचने के लिए उसे गंगा की मुख्य धारा नील धारा में उतार दिया था. गाड़ी नदी के बीचोंबीच फंस गई और डूबने लगी. गाड़ी में बैठे दो लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस और जेसीबी की मदद से थार को गंगा से बाहर निकाला गया और सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करने के आरोप में गाड़ी को सीज कर दिया गया.

घटना कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप की है, जहां कुछ युवक अपनी थार कार को गंगा में उतार लाए थे. वे यह देखना चाहते थे कि गाड़ी का इंजन कितनी क्षमता रखता है. लेकिन गाड़ी नील धारा में जाकर बीच नदी में फंस गई और उसे बाहर निकालना मुश्किल हो गया. 

धीरे धीरे गाड़ी गंगा में डूबने लगी. यह देखकर गाड़ी में बैठे युवकों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने आसपास के लोगों से मदद मांगी.

यह भी पढ़ें: गोवा में किराये की महिंद्रा थार पर लगेगी रोक! सरकार ला रही बड़ा प्रस्ताव

कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत और उपनिरीक्षक अनुज सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. गाड़ी में बैठे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलाई और बड़ी मुश्किल से थार को गंगा की धारा से बाहर निकाला गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, गंगा किनारे स्टंट करते समय गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण वह नदी में जा समाई. इसके बाद पुलिस ने थार कार, उसे क्रेन से निकालकर सीज कर दिया. यह पूरा वाकया किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही यह घटना चर्चा का विषय बन गई.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कनखल पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. गुरुवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने साफ किया कि इस तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »