हल्द्वानी में हैवानियत... लड़की को संप्रेक्षण गृह से बाहर ले जाकर 2 महिलाएं करवाती थीं रेप

हल्द्वानी में एक संप्रेक्षण गृह की 15 साल की लड़की से हैवानियत हुई है. संप्रेक्षण गृह की ही दो महिलाएं लड़की को सेंटर से बाहर निकालकर एक मकान में ले जाती थीं और उसका रेप करवाती थीं. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

अंकित शर्मा

  • हल्द्वानी ,
  • 16 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक संप्रेक्षण गृह की 15 साल की लड़की से हैवानियत हुई है. आरोप है संप्रेक्षण गृह की ही दो महिलाएं लड़की को सेंटर से बाहर निकालकर एक मकान में ले जाती थीं और उसका रेप करवाती थीं.

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. रविंद्र रौतेला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक नाबालिग को बाहर लेकर जाती थीं. जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था. 

Advertisement

नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में समिति को बताया

तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की. बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीड़ित नाबालिग से इस मामले में बातचीत की थी. नाबालिग ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया तो समिति के लोग दंग रह गए. 

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का बयान

इस पूरे मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा है कि जांच की जा रही है. महिला आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- राहुल सिंह दरम्वाल.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement