VIDEO: स्कूटी के अंदर छिपा था 8 फीट लंबा सांप, पास जाने की किसी की नहीं हुई हिम्मत

हल्द्वानी के हीरानगर इलाके में घर के बाहर खड़ी स्कूटी के अंदर करीब 8 फीट लंबा सांप घुस गया. वाहन में विशालकाय सांप देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर और वन विभाग की टीम पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया.

Advertisement
स्कूटी के अंदर सांप देखकर मचा हड़कंप.(Photo: Screengrab) स्कूटी के अंदर सांप देखकर मचा हड़कंप.(Photo: Screengrab)

रमेश चंद्रा

  • हल्द्वानी,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक 8 फीट लंबा सांप घुस गया. वाहन के अंदर इतने बड़े सांप को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई.

लोगों ने जब स्कूटी के भीतर सांप को देखा तो कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूटी के अंदर सांप की मौजूदगी देखकर लोगों की बेचैनी साफ नजर आ रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: चिता पर रखे शवों को बहा ले गई उफनती नदी... हल्द्वानी में खौफनाक मंजर, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने स्कूटी को सावधानी से चेक किया और सांप को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की. वाहन के भीतर सांप के छिपे होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ी.

देखें वीडियो...

आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला

स्नेक कैचर और वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयास के बाद 8 फीट लंबे सांप को स्कूटी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सांप के बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली.

बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सूखी और गर्म जगह की तलाश में वाहनों के अंदर घुस जाते हैं. स्कूटी भी सांप के लिए ऐसी ही सुरक्षित जगह बन गई थी. हालांकि समय रहते लोगों की नजर पड़ गई और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और स्कूटी के अंदर छिपे 8 फीट के सांप को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »