गुरुग्राम में किराएदार बनकर रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, कड़े पहरे में मालदा भेजे गए, अब होंगे डिपोर्ट

गुरुग्राम पुलिस ने विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे और मजदूरी कर रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. दस्तावेजों की जांच में उनके गैर-कानूनी प्रवेश की पुष्टि होने के बाद, उन्हें वापस भेजने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन भेजा गया है.

Advertisement
गुरुग्राम पुलिस ने 13 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया (Photo-X) गुरुग्राम पुलिस ने 13 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

गुरुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एसीपी क्राइम  नवीन शर्मा ने इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, "लगभग एक महीने पहले, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर मजदूरी का काम कर रहे हैं.

Advertisement

इस खुफिया जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की और अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया."

दस्तावेजों की जांच में हुआ अवैध प्रवेश का खुलासा
पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद जब इन सभी संदिधों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि इन्होंने भारतीय सीमा में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश किया था. दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इनके Deportation की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें: सत्ता बदलते ही तसलीमा नसरीन की बंगाल वापसी... 20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका

इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को एक इंस्पेक्टर और 23 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम की निगरानी में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन भेजा जा रहा है. मालदा पहुँचने के बाद इन्हें अग्रिम प्रत्यर्पण कार्रवाई के लिए वहां की स्थानीय सीमा सुरक्षा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया जाएगा.

Advertisement

किराएदार बनकर रह रहे थे
 पूछताछ में सामने आया है कि ये सभी आरोपी गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और किराएदार बनकर रह रहे थे. इस घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय मकान मालिकों और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को किराए पर कमरा देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं. साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »