कहीं भूस्खलन, कहीं सैलाब, कहीं झरने का कहर, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे बना डेंजर जोन, भयावह वीडियो ने बढ़ाई दहशत

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन बनता नजर आ रहा है. हाईवे से सामने आई तीन भयावह तस्वीरों में सड़क पर उफनता झरना, भूस्खलन के मलबे में फंसा वाहन और तेज बहाव में बहती बाइक दिखाई दी. मौसम विभाग के भारी बारिश अलर्ट के बीच यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है.

Advertisement
भूस्खलन से सड़क पर गिरा भारी मलबा, ट्रक फंसा. (Photo: Teena Sahu/ITG) भूस्खलन से सड़क पर गिरा भारी मलबा, ट्रक फंसा. (Photo: Teena Sahu/ITG)

टीना साहू

  • विकासनगर ,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब डेंजर जोन में तब्दील होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बीच हाईवे से सामने आई तीन भयावह तस्वीरों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पहाड़ों पर लगातार बरसते बादलों और कड़कती बिजली के बीच कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

Advertisement

हाईवे से सामने आई पहली तस्वीर एक उफनते झरने की है. पहाड़ से तेज रफ्तार से उतरता पानी सड़क पर फैल गया और कुछ ही देर में सड़क नदी जैसी दिखाई देने लगी. पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां मौजूद लोगों के लिए आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं था. तेज गर्जना के साथ बहता पानी पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर रहा था. दूसरी तस्वीर भूस्खलन की है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा.

उफनते झरने ने सड़क को नदी जैसा बना दिया

भूस्खलन की चपेट में एक वाहन भी आ गया, जो मलबे के बीच फंसा दिखाई दिया. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड की देरी बड़ा हादसा बन सकती थी. तीसरी तस्वीर सबसे ज्यादा डराने वाली बताई जा रही है. हाईवे पर अचानक तेज बहाव के साथ सैलाब आ गया, जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और बाइक सवार को सुरक्षित निकाल लिया.

Advertisement

हालांकि तेज बहाव बाइक को सड़क से खाई की ओर बहाकर ले गया. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भयावह था. दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आई ये तीनों तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इन्हें मानसून के दौरान पहाड़ों में बढ़ते खतरे की बड़ी चेतावनी मान रहे हैं. लगातार बिगड़ते मौसम और पहाड़ी इलाकों में बढ़ते जलस्तर ने साफ कर दिया है कि बारिश के दौरान छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. ऐसे में हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. भूस्खलन, तेज बहाव और अचानक उफनते झरनों जैसी घटनाएं लगातार खतरे का संकेत दे रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में हालात तेजी से बदल रहे हैं. कुछ ही मिनटों में सामान्य दिखने वाली सड़क पर तेज बहाव आ सकता है और पहाड़ों से मलबा गिर सकता है.

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हालात पर बनी नजर

यही वजह है कि लोग हाईवे पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं. फिलहाल दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आई इन तीन भयावह तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में जारी मानसूनी बारिश ने पहाड़ी रास्तों को बेहद संवेदनशील बना दिया है. आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »